फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people got burnt due to electric current in boring machine, one in critical condition

Budaun News: बोरिंग मशीन में करंट उतरने से तीन लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three people got burnt due to electric current in boring machine, one in critical condition
म्याऊं। बोरिंग मशीन का पाइप बिजली लाइन से छू जाने के कारण मशीन में करंट फैल गया। इससे मशीन ले जा रहे तीन मजदूर करंट से झुलस गए। दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें एक मजूदर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


हरियाणा निवासी राजू म्याऊं कस्बे में सबमर्सिबल लगाते हैं। उनका परिवार ग्राम माधुरी नगला में रहता है। शनिवार सुबह गांव रोड़ा धर्मपुर में राजेंद्र व सुखराम के यहां बोरिंग कर रहे थे। मजदूर मशीन के लगाने जा रहे थे कि पास की हाई वोल्टेज लाइन से पाइप छू गया। इससे मशीन में करंट दौड़ गया और तीन मजदूर धर्मवीर (35), बिनेश (35) और एक अन्य अज्ञात झुलस गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को म्याऊं पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख कर दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में धर्मवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। विनेश भी झुलस गया और उसका इलाज चल रहा है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसका कारण लोग विद्युत निगम की लटकती तार को वजह बता रहे और आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed