फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three passengers are riding fast without helmets

Budaun News: बिना हेलमेट तीन सवारी बैठाकर भर रहे फर्राटा

Wed, 30 Jul 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three passengers are riding fast without helmets
भामाशाह चौक से बिना हेलमेट के जाते बाइक सवार। संवाद
बदायूं। शहर में 80 फीसदी लोग बिना हेलमेट के ही बाइक दौड़ा रहे हैं। मंगलवार को शहर के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी में बाइक सवार बिना हेलमेट के तीन लोगों को बैठाकर गुजरे। पुलिस ने उनको रोका भी नहीं। शहर के इंदिरा चौक, परशुराम चौक, दातागंज तिराहा और भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे से हर मिनट 10 बाइक सवार बिना हेलमेट के गुजरते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन पुलिस कर्मी भी करते दिखे। इसलिए हादसे में जान गंवाने के मामले में जिला का प्रदेश में 18वां स्थान है।
विज्ञापन


---
केस एक
मंगलवार को इंद्रा चौक पर दोपहर 02:20 बजे यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल और दो होमगार्ड नजर आए। इनके सामने से दोपहर 3:10 बजे तक एक के बाद एक करीब 10 बाइक सवार बिना हेलमेट निकले। इसी बीच एक सिपाही भी बच्चों को बैठाकर बिना हेलमेट निकला।
विज्ञापन


--
केस दो
परशुराम चौक पर दोपहर 3:15 बजे पुलिस के चार जवान खड़े थे। यहां पर भी बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार निकलते हुए नजर आए। एक के बाद एक करीब 12 बाइक सवार बिना हेलमेट निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केस तीन
दातागंज तिराहा पर 3.40 बजे यातायात पुलिस के दो सिपाही ड्यूटी पर थे। इस दौरान 4.10 बजे तक 10 वाहन सवार बिना हेलमेट के गुजरते हुए नजर आए। कई बाइकों में नंबर प्लेट भी ठीक से नहीं लगी थी।
--
केस चार
पुलिस लाइन चौराहे पर भामाशाह चौक पर 4.20 बजे पिकेट के पास पुलिस कर्मी और होमगार्ड बैठे थे। दोपहर 4.50 बजे तक एक के बाद एक 11 बाइक सवार ऐसे निकले, जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। इसी तरह कई कार सवार सीट बेल्ट भी नहीं बांधे हुए थे।

--
- प्रत्येक चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। उनको बिना हेलमेट या तीन सवारी बाइक सवारों के चालान करना है। अगर पुलिस के सामन ही बाइक सवार निकले हैं तो गलत है। मामले का संज्ञान लेकर चेक कराया जाएगा। दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - अजय पाल सिंह, यातायात निरीक्षक

भामाशाह चौक से बिना हेलमेट के जाते बाइक सवार। संवाद

भामाशाह चौक से बिना हेलमेट के जाते बाइक सवार। संवाद

भामाशाह चौक से बिना हेलमेट के जाते बाइक सवार। संवाद

भामाशाह चौक से बिना हेलमेट के जाते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed