फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three overhead tanks are being built at a cost of Rs 68 crore, water problem will end

Budaun News: 68 करोड़ से बन रहे तीन ओवरहेड टैंक, खत्म होगी पानी की समस्या

Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three overhead tanks are being built at a cost of Rs 68 crore, water problem will end
बदायूं। शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 68 करोड़ की धनराशि इस कार्य में खर्च होगी। ओवरहेड टैंक बनने से शहर में शुद्ध पेयजल की किल्लत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर की आबादी एक लाख से भी अधिक है और मकानों की संख्या 30,000 से अधिक। 12,000 से अधिक लोगों को पेयजल कनेक्शन नगर पालिका ने दिए हैं। नगर पालिका अब तक पुराने ओवरहेड टैंक से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर प्रयास करके शहर में नए ओवरहेड टैंक और उन कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाने के लिए धनराशि की मांग की, जिसके लिए शासन ने 68 करोड़ रुपये दिए हैं। कार्यवाही संस्था जल निगम को जल्द से जल्द कार्य पूरा कर लोगों को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बताया कि ओवरहेड टैंक बनने से शहर में सभी को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बन रहे ओवरहेड टैंक
-नाहरखां सराय
-वाटर वर्क्स कंपाउंड
-कुरऊ रोड
..........................
यहां बन रहे ट्यूबवेल
-एमआरएफ सेंटर
-अनाज मंडी
-मीराजी की चौकी के पास
-लालपुल
-मढ़ी चौक
-चक्कर की सड़क
-शहबाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed