फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three killed in road accidents

अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Sat, 15 Oct 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
हाईवे पर पेड़ में फंसी दूध गाड़ी को खींचकर ले जाती क्रेन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। सिविल लाइंस थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की जान चली गई। वजीरगंज क्षेत्र में एक दूध की गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उसमें चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय ब्रजमोहन पुत्र भागीरथ बृहस्पतिवार रात बाइक लेकर रोडवेज स्टैंड से लौट रहा था। परिवार वालों के मुताबिक ब्रजमोहन का भाई रात खाटूश्याम के दर्शन करने गया था। ब्रजमोहन उसे ही लेने रोडवेज बस स्टैंड गया था। किसी कारणवश उसके भाई को देर हो गई। ब्रजमोहन घर लौट रहा था। रास्ते में एनएमएसएन दास कॉलेज के सामने किसी वाहन की टक्कर लग गई, जिसमें ब्रजमोहन की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में बृहस्पतिवार रात हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस समय रिसौली गांव में चक्की लगा ट्रैक्टर गली से गुजर रहा था। तभी गांव का 30 वर्षीय बंटू पुत्र मदनलाल उसकी चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि ट्रैक्टर मालिक भी उसके साथ गया था। जब उसकी मौत हो गई तो ट्रैक्टर मालिक भाग गया। उसका शव गांव ले जाया गया। सूचना पर सुबह पुलिस गांव पहुंची और युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार को अलीनगर गांव के नजदीक दूध की गाड़ी हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा ब्यौरा निवासी ड्राइवर 24 वर्षीय मिंटू पुत्र रमेश की मौत हो गई। मिंटू रोजाना सुबह दूध लेकर ककराला जाता था। वह सुबह मदर डेयरी पर गजरौला लौट रहा था। इस हादसे में दूसरा ड्राइवर 30 वर्षीय शिवचरन पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रजपुरा घायल हो गया। बताते हैं कि हादसे के बाद मिंटू गाड़ी के केबिन में फंस गया था। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने पेड़ कटवाकर उसके शव को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed