फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three interchanges will be built on Ganga Expressway in Badaun district

Ganga Expressway: इस जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनेंगे तीन इंटरचेंज, कई गांवों के लोगों को होगा लाभ

Sun, 07 Apr 2024 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2024 05:01 PM IST
सार

बदायूं जिले के लोग गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन जगहों पर चढ़ व उतर सकेंगे। सदर तहसील समेत बिसौली और दातागंज में गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज बनने के बाद कई गांव सीधे इससे जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Three interchanges will be built on Ganga Expressway in Badaun district
गंगा एक्सप्रेसवे पर होता निर्माण कार्य । (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं जिले से होकर निकल रहा है। एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए तीन इंटरचेंज बनेंगे। अब डहरपुर और वनकोटा के लिए यूपीडा की ओर से झंडी मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

 
गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं समेत 12 जिलों से होकर गुजर रहा है। अन्य जिलों की अपेक्षा एक्सप्रेसवे की सबसे ज्यादा 95 किमी दूरी बदायूं जिले में है। ऐसे में जिले के लोगों को अगर मेरठ से लेकर प्रयागराज के बीच में सफर करना है तो वह बिनावर पर बनाने वाले इंटरचेंज का उपयोग करना होगा। इसको ध्यान में रखते हुए बिनावर में इंटरचेंज के पास में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाने लगा। 
विज्ञापन


सत्य साईं बिल्डर्स पर आयकर छापा: पांच कारों में ले जाए गए दस्तावेज... नकदी जब्त, कई नामी बिल्डर भी रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि स्थानीय जनप्रतिधि वनकोटा व डहरपुर-बिहारीपुर पर इंटरचेंज बनाने के लिए प्रयास करते रहे। इसके बाद में वनकोटा को करीब दो माह पहले और डहरपुर-बिहारीपुर को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी गई है। अब जिले के लोग गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन जगहों पर चढ़ व उतर सकेंगे। 

इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
सदर तहसील समेत बिसौली और दातागंज में एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज बनने के बाद कई गांव सीधे इससे जुड़ जाएंगे। इसमें बिसौली तहसील के गांव वनकोटा, सदर तहसील के औरंगाबाद माफी, कुतुबपुरथरा व घटपुरी तथा दातागंज तहसील के बिहारीपुर, डहरपुर व छछऊ गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।  

यहां 49 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा इंटरचेंज
डहरपुर-बिहारीपुर में 49.534 हेक्टेयर भूमि पर इंटरचेंज बनाया जाएगा। इस पर करीब 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद में अब काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed