Ganga Expressway: इस जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनेंगे तीन इंटरचेंज, कई गांवों के लोगों को होगा लाभ
बदायूं जिले के लोग गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन जगहों पर चढ़ व उतर सकेंगे। सदर तहसील समेत बिसौली और दातागंज में गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज बनने के बाद कई गांव सीधे इससे जुड़ जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं जिले से होकर निकल रहा है। एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए तीन इंटरचेंज बनेंगे। अब डहरपुर और वनकोटा के लिए यूपीडा की ओर से झंडी मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं समेत 12 जिलों से होकर गुजर रहा है। अन्य जिलों की अपेक्षा एक्सप्रेसवे की सबसे ज्यादा 95 किमी दूरी बदायूं जिले में है। ऐसे में जिले के लोगों को अगर मेरठ से लेकर प्रयागराज के बीच में सफर करना है तो वह बिनावर पर बनाने वाले इंटरचेंज का उपयोग करना होगा। इसको ध्यान में रखते हुए बिनावर में इंटरचेंज के पास में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाने लगा।
सत्य साईं बिल्डर्स पर आयकर छापा: पांच कारों में ले जाए गए दस्तावेज... नकदी जब्त, कई नामी बिल्डर भी रडार पर
हालांकि स्थानीय जनप्रतिधि वनकोटा व डहरपुर-बिहारीपुर पर इंटरचेंज बनाने के लिए प्रयास करते रहे। इसके बाद में वनकोटा को करीब दो माह पहले और डहरपुर-बिहारीपुर को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी गई है। अब जिले के लोग गंगा एक्सप्रेसवे पर तीन जगहों पर चढ़ व उतर सकेंगे।
इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
सदर तहसील समेत बिसौली और दातागंज में एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज बनने के बाद कई गांव सीधे इससे जुड़ जाएंगे। इसमें बिसौली तहसील के गांव वनकोटा, सदर तहसील के औरंगाबाद माफी, कुतुबपुरथरा व घटपुरी तथा दातागंज तहसील के बिहारीपुर, डहरपुर व छछऊ गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
यहां 49 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा इंटरचेंज
डहरपुर-बिहारीपुर में 49.534 हेक्टेयर भूमि पर इंटरचेंज बनाया जाएगा। इस पर करीब 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शासन की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद में अब काम शुरू हो जाएगा।