फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three including hotel operator sent to jail for breach of peace

Budaun News: होटल संचालक समेत तीन को शांतिभंग में जेल भेजा

Sat, 13 Apr 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three including hotel operator sent to jail for breach of peace
बदायूं। शहर में पुरानी चुंगी के नजदीक होटल से पकड़े गए संचालक व कर्मचारी समेत तीन लोगों का पुलिस ने शुक्रवार दोपहर शांतिभंग में चालान कर दिया। दोपहर बाद पुलिस ने उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को दी है। सीओ का कहना है कि होटल को सील भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पुरानी चुंगी के नजदीक एक होटल पर छापा मारा था। होटल से एक लड़का और एक लड़की पकड़ी गई थी, जबकि कई लड़के-लड़कियां भाग गए थे। लड़की को पुलिस ने घर जाने दिया था और लड़के को रात भर थाने में ही रोके रखा।
विज्ञापन

होटल संचालक कबूलपुरा निवासी धर्मेंद्र साहू और उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी होटलकर्मी अमित को भी गिरफ्तार किया गया था। रात में ही होटल पर ताला लगवा दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर संचालक धर्मेंद्र साहू, कर्मचारी अमित और मौके से पकड़े गए खेड़ानवादा निवासी अरबाज का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्होंने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। करीब डेढ़ साल पहले भी इस होटल में कई लड़के-लड़कियां पकड़े गए थे। उस दौरान होटल को सील कर दिया गया था और उसके संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन अब यह फिर से नाम बदलकर चलाया जा रहा था। इसका संचालन धर्मेंद्र साहू कर रहा था। अभी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।


पहले भी हुई थी कार्रवाई, सील खुलने की होगी जांच: सीओ
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात होटल से पकड़े गए संचालक धर्मेंद्र साहू, अमित और अरबाज का शांतिभंग में चालान किया गया था। उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया है। होटल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले भी होटल को सील किया गया था। इसकी सील कैसे टूटी, यह दोबारा कैसे शुरू हुआ। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा शहर में अभियान चलाकर चेकिंग कराई जाएगी। जिस होटल में भी अनैतिक कार्य होते पाए जाएंगे, उसके संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed