फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three including a bullion trader died in separate accidents

अलग-अलग हादसों में सराफा व्यापारी समेत तीन की मौत

Sun, 30 Oct 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three including a bullion trader died in separate accidents
मृतक नत्थू सिंह
सिविल लाइंस, दातागंज और सहसवान इलाके में हुए हादसे
विज्ञापन

बदायूं। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक सराफा व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सराफा व्यापारी दातागंज इलाके का रहने वाला था, जबकि एक व्यक्ति सिविल लाइंस और एक बुजुर्ग सहसवान इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी 48 वर्षीय सुरजीत पटेल पुत्र नरेशपाल सिंह शुक्रवार शाम बाइक से दवा लेने शहर आए थे। वह रात करीब दस बजे शहर से दवा लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बदरपुर गांव के नजदीक किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान कोई आसपास मौजूद नहीं था। इससे घटना की जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह रोड से गुजरने वालों ने जब शव पड़ा देखा तो परिवार वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने सुरजीत के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। वह खेतीबाड़ी करके परिवार चला रहे थे। उनकी एक 13 वर्षीय बेटी अरुषि है।
विज्ञापन

सहसवान। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई सीकरी निवासी 60 वर्षीय नत्थू सिंह शनिवार की सुबह एक टेंपो में बैठकर दहगवां जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में जरीफनगर के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नत्थू सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुरा कलां निवासी 40 वर्षीय गिरीश गुप्ता सैंजनी गांव में सराफा की दुकान चलाते थे। परिवार वालों के मुताबिक, गिरीश बृहस्पतिवार की शाम घर से दातागंज गए थे। रात में उधर से लौटते वक्त गनगोला और पापड़ के बीच एक बाइक से टकरा गए। इसमें गिरीश गुप्ता और दूसरी बाइक पर सवार कादरचौक के सकरी निवासी राजेश और वीरमपुर निवासी उनका साला राजेश घायल हो गया। गिरीश गुप्ता को बरेली भेज दिया गया था। जहां उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। उनके तीन बच्चे हैं। वह परिवार में कमाने वाले इकलौते थे।

मृतक सुरजीत पटेल

मृतक सुरजीत पटेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed