{"_id":"5fc152438ebc3e9bc61cc8e2","slug":"three-days-bank-holliday-badaun-news-bly428247675","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के अवकाश से पहले शुक्रवार को बैंकों में रहीं ज्यादा भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन के अवकाश से पहले शुक्रवार को बैंकों में रहीं ज्यादा भीड़
विज्ञापन
बदायूं। सहालग के सीजन में शनिवार से सोमवार तक बैंक तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बैंक यूनियनों की एक दिन की हड़ताल के बाद शुक्रवार को बैंक खुले तो आम दिनों के मुकाबले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा रही। इसी से शुक्रवार को बैंकों में ज्यादा लेन-देन भी हुआ।
इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है। शनिवार को महीने के चौथा शनिवार और फिर रविवार को अवकाश है। सोमवार को श्री गुरुनानक जयंती का अवकाश है। ऐसे में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। बैंकों में अब मंगलवार को कामकाज शुरू होगा। बृहस्पतिवार को भी हड़ताल के कारण बैंकों के कामकाज पर आंशिक असर देखने को मिला था। हड़ताल के बारे में पहले से पता होने के कारण काफी ग्राहक बैंक नहीं गए।
शुक्रवार को जब बैंक खुले तो सुबह से ही ग्राहकों की लाइन लगने लगीं। आम दिनों के मुकाबले शुक्रवार को बैंकों में ज्यादा भीड़-भाड़ रही। तीन दिन के अवकाश के कारण लोगों ने जरूरत के हिसाब से लेन-देन किया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अवकाश के दिनों में भी नकदी की कमी नहीं होने दी जाएगी। सभी बैंकों के एटीएम इन दिनों पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे।