{"_id":"60ce46a28ebc3e2cd2047f0b","slug":"three-children-die-by-drowning-in-rain-water-badaun-news-bly450389649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में शनिवार शाम एक खेत में भरे बरसात के पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे अपनी बकरियां चराने खेत पर गए थे। एक खाली खेत के गड्ढे में भरे पानी में तीनों नहाने घुस गए और डूब गए। परिवारवालों ने उनके शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे का है। उस वक्त कुंवरपुर निवासी अल्तमश (11) पुत्र मुश्ताक, मोहनिस (7) पुत्र शमशेर और इस्राइल (11) पुत्र बबलू गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी किनारे खेतों में अपनी बकरियां चरा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक उस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। बच्चे बकरियां चराते हुए खेमपाल के खेत में पहुंच गए। खेत में एक गड्ढे में बरसात का पानी भरने से तालाब जैसा बन गया था। बच्चे उसमें कपड़े उतारकर नहाने के लिए घुस गए। इसी बीच पानी में घुसे तीनों बच्चे यहां डूब गए।
यह देख थोड़ी दूरी पर खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाया। कुछ बच्चे गांव की ओर दौड़े और उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला। तब तक उनके पेट में काफी पानी भर चुका था। परिवारवाले उन्हें चंदौसी के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात में एसडीएम बिसौली महीपाल सिंह, सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह और इंस्पेक्टर बच्चू सिंह पहुंच गए। परिवारवालों ने शवों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने केवल पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की है।