फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three Cars Collide on Highway While Trying to Save Monkey; Occupants Unharmed

Budaun News: बंदर को बचाने में हाईवे पर तीन कारें टकराईं, सवार बचे

Tue, 21 Apr 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three Cars Collide on Highway While Trying to Save Monkey; Occupants Unharmed
घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोग। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव दुधौनी पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को एक बंदर को बचाने के प्रयास में तीन कारें भिड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार चालकों में भी कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए मामला शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दुधौनी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक बंदर घायल अवस्था में पड़ा था। इसी दौरान दिल्ली निवासी धर्मेंद्र शर्मा, जो गांव गुधनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे, बिल्सी की ओर आ रहे थे। बंदर को बचाने के प्रयास में उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रही कार, जिसे उझानी निवासी प्यारेलाल चला रहे थे, उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन

इसी बीच तीसरी कार, जिसमें कमलकांत शर्मा सवार थे, वह भी नियंत्रण खो बैठे। उनकी कार दोनों वाहनों से जा भिड़ी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में किसी भी व्यक्ति के कोई चोट नहीं लगी है। वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed