फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three brothers riding a scooter were beaten up for asking about Muslim locality.

Budaun News: मुस्लिम मोहल्ला पूछने पर की थी स्कूटी सवार तीन भाइयों की पिटाई

Sun, 22 Feb 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three brothers riding a scooter were beaten up for asking about Muslim locality.
मु​स्लिम समुदाय के लोगों को पीटता युवक। संवाद
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन में स्कूटी सवार तीन लोगों को पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक अक्षय को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताते हैं कि स्कूटी सवार तीन लोगों ने आरोपी युवक से जकात मांगने जाने के लिए मुस्लिम मोहल्ले का पता पूछा था, जिस पर वह भड़क गया था। मामला 15 फरवरी का है। मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


सहसवान के मोहल्ला दहलीज निवासी जावेद अपने दो साथियों आरिफ और अब्दुल सलाम के साथ चार किमी दूर रुदायन कस्बे में गए थे। जहां वह रमजान आने के चलते जकात मांग रहे थे। तभी एक गली में उन्होंने स्कूटी सवार युवक अक्षय से मुस्लिम मोहल्ले के बारे में पूछ लिया।
विज्ञापन

पीड़ित जावेद के भाई अरमान का कहना है कि भाई के मुस्लिम मोहल्ले का पता पूछते ही अक्षय भड़क गया। उसने अपनी स्कूटी साइड में खड़ी की और बिना किसी बात के मारपीट शुरू कर दी। हम लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय के साथ आए उसके दो साथी पिटाई का वीडियो बना रहे हैं। अक्षय तीनों लोगों को गालियां देता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। साथ ही यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है। लिखा है कि ये घटना साफ दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर घर कर गई है। कमेंट के मुताबिक, अक्षय नाम के इस लड़के ने सड़क चौड़ी होने के बावजूद सिर्फ गुंडागर्दी दिखाने के लिए गाड़ी रोकी और बिना किसी उकसावे के तीन मुस्लिम राहगीरों को गालियां दीं। थप्पड़ तक जड़ दिए। यह मामला चीख-चीख कर कह रहा है कि पिछले कुछ सालों में अल्पसंख्यकों पर ऐसे हमले करना जैसे ''''नॉर्मल'''' बात हो गई है।


आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार, सीओ, बिल्सी

मुस्लिम समुदाय के लोगों को पीटता युवक। संवाद

मुस्लिम समुदाय के लोगों को पीटता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed