फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three brothers injured due to bullet injuries dispute over stray cattle in Budaun

Budaun News: छुट्टा पशु भागने के विवाद में फायरिंग, गोली लगने से तीन भाई घायल, नौ आरोपियों पर रिपोर्ट

Sat, 27 Jan 2024 12:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में छुट्टा पशु भगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। घटना में गोली लगने से तीन भाई घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
three brothers injured due to bullet injuries dispute over stray cattle in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं जिले में किसानों के लिए मुसीबत बने छुट्टा पशु कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमगंज में छुटा पशु खदेड़ को लेकर हुए विवाद में    तीन भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


गांव करीमगंज में बृहस्पतिवार रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी। उस दिन शाम के समय प्रेमपाल ने गली में आए छुट्टा पशु को दौड़ा दिया था, जिससे पशु पड़ोसी वालिस्टर के घर में घुस गया था। इसको लेकर वालिस्टर ने गालीगलौज कर दी थी। उस समय मामला शांत हो गया था लेकिन रात 8:30 बजे आरोपियों ने प्रेमपाल के परिवार वालों पर हमला बोल दिया था। 
विज्ञापन


बरेली में मां-बेटे की हत्या से सनसनी: हमलावरों ने दोनों के सिर में मारी गोली, नर्सरी में पड़े मिले शव
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमपाल और उसके भाई भूपराम, जय सिंह अपने घर के बाहर अलाव पर हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से तीनों भाई घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार कराया गया। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
मामले में भूपराम के बेटे सोमवीर ने राकेश, वीरेश, उमेश, प्रमोद, जयेंद्र पुत्रगण वालिस्टर, बबलेश, अमरपाल, धर्मेंद्र और मुकेश के खिलाफ हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट व गालीगलौज की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस सभी आरोपियों को तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed