फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three bike riders injured in road accidents died during treatment

Budaun News: सड़क हादसों में घायल तीन बाइक सवारों की इलाज के दौरान मौत

Mon, 19 May 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in road accidents died during treatment
संजय पाठक का फाइल फोटो।
बदायूं। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल तीन बाइक सवार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था और सिर में चोट लगने से सभी की हालत गंभीर थी। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। यह हादसे बिसौली, आंवला और दातागंज क्षेत्र में हुए थे। घायलों की मौत से परिवारों में मातम है।
विज्ञापन


16 मई काे मुड़िया धुरेकी के पास हुआ था हादसा
बिसौली। दबतोरी रोड के रहने वाले संजय पाठक (40) 16 मई को बाइक से चंदौसी गए थे। लौटते समय शाम करीब सात बजे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। परिवार के लोग उनका इलाज चंदौसी के निजी अस्पताल में करा रहे थे। रविवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन

---------

हादसे के 24वें दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत
बदायूं। 24 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को मौत हो गई। बरेली के थाना आंवला के गांव भीमपुर के रहने वाले 35 वर्षीय महेंद्रपाल 24 अप्रैल को अपने ममेरे भाई के बेटे की शादी में आए गणेशपुर आए थे। वह दावत खाने के बाद अपने बड़े भाई नेकपाल एवं एक रिश्तेदार महेंद्र सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे। 24 अप्रैल की देर रात आंवला अलीगंज अड्डे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीनों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में बरेली के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। महेंद्रपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

कार की टक्कर से घायल हुआ था युवक
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव भटौली के रहने वाले विनोद ने 16 मई को हनुमान गढ़ी मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर दी। वह किसी का इंतजार कर रहे थे कि बरेली की ओर से आ रही तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसको बरेली में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

संजय पाठक का फाइल फोटो।

संजय पाठक का फाइल फोटो।

संजय पाठक का फाइल फोटो।

संजय पाठक का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed