फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three accused of gang rape of a teenager sent to jail, search for the fourth one continues

Budaun News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी भेजे जेल, चौथे की तलाश

Mon, 28 Jul 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused of gang rape of a teenager sent to jail, search for the fourth one continues
बिनावर। पुलिस ने किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में पीड़िता के बहनोई का भाई भी है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी (16) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को यूकेलिप्टस के बाग में उसके बहनोई के भाई करन ने दुष्कर्म किया था। इसी बीच उसके पीछे से पहुंचे तीन युवकों ने किशोरी के दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। इससे किशोरी डर गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार शाम को पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव धारूवा निवासी पीड़िता के बहनोई के भाई करन, विजयनगला के सोनू, रविंद्र व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, रविवार को पुलिस ने रविंद्र, सोनू व करन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने बताया कि आरोपियों ने चौथे आरोपी का नाम बताया है। उसकी तलाश की जा रहीं है। तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed