फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Wife threatened to cut husband into 24 pieces, husband missing for four days

Budaun News: पत्नी ने 24 टुकड़े करने की दी थी धमकी, चार दिन से पति लापता

Tue, 06 May 2025 05:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 05:21 PM IST
सार

बदायूं में एक युवक चार दिन से लापता है। उसके पिता ने बहू और उसके परिवार वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Wife threatened to cut husband into 24 pieces, husband missing for four days
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं में युवक को उसकी पत्नी ने एक महीने पहले 24 टुकड़े करने की धमकी दी थी। एक सप्ताह पहले महिला थाने में पुलिस ने समझौता कराकर पति और पत्नी को घर भेज दिया। अब पति चार दिन से लापता है। लापता युवक के पिता ने बहू और ससुरालियों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। 

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव एक निवासी निवासी बुजुर्ग ने बताया कि बहू ने जमीन नाम न करने पर बेटे के 24 टुकड़े करने की धमकी दी थी। इस मामले में बिसौली पुलिस ने दोनों को थाने बुला कर समझाया था। उसके बाद एक सप्ताह पहले महिला थाने की पुलिस ने बेटे और उसकी पत्नी को थाने बुलाया था। 
विज्ञापन


बहू के साथ उसके पिता, भाई व अन्य लोग साथ आए और साथ रहने का फैसला लिखवा लिया। उसके बाद बेटा पत्नी के साथ गांव चला गया। दो दिन बाद वह लापता हो गया। लापता युवक के पिता ने बहू, उसके पिता व भाई समेत अन्य अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed