फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thousands stolen by masking in tractor parts shop

Budaun News: ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by masking in tractor parts shop
दहगवां। बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने नकब लगा दिया और हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी विमल कुमार ने उस्मानपुर में ट्रैक्टर पार्ट्स की एक दुकान खोल रखी है। रोज की तरह दुकान को बंद कर मंगलवार की शाम को वह घर चले आए। बुधवार की सुबह किसी ने उन्हें दुकान में नकब लगाकर चोरी करने की सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चोर दुकान मे रखे ट्रैक्टर पार्ट्स की चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्होंने चार्ज संभाला है। चोरी की कोई वारदात हुई है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed