फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thousands of bags of urea stored at the rake point were soaked in the rain.

Budaun News: रैक प्वाइंट पर रखे यूरिया के हजारों बोरे बारिश में भीगे

Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thousands of bags of urea stored at the rake point were soaked in the rain.
उझानी रैक प्वाइंट पर बारिश में भीगे यूरिया के बोरे। स्रोत: जागरुक नागरिक
उझानी। सहकारी समितियों के लिए आई इफ्को यूरिया की रैक के हजारों बोरे शनिवार रात बारिश भीग गए। ठेकेदार समेत मजदूर बोरों की ढांग के ऊपर तिरपाल भी नहीं डाल पाए। बोरे भीग जाने से गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं एआर कोऑपरेटिव ने बोरों के न भीगने का दावा किया है।
विज्ञापन

रेलवे के रैक प्वाइंट पर इफ्को यूरिया की रैक शनिवार सुबह करीब छह बजे आई थी। ठेकेदार ने मजदूरों के जरिये रैक प्वाइंट पर बोगियों को अनलोड करा लिया। यूरिया के बोरों को सहकारी समितियों को शाम तक आवंटित किया जाता रहा। चूंकि, सभी समितियों तक देर रात तक यूरिया नहीं पहुंच पाई, इसलिए बोगियों को अनलोड कर पैक प्वाइंट पर ही ढांग लगा दी गई। आधी रात के बाद तेज बारिश और आंधी के दौरान ढांग में लगे यूरिया के हजारों बोरे भीग गए। जानकारों ने बताया कि 50 हजार से अधिक बोरे भीग गए हैं, जबकि रैक में कुल 75 हजार ही बोरे आए थे।
विज्ञापन

बोरे भीग जाने से यूरिया की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बोरे भीग जाने से नाइट्रोजन की मात्रा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव ब्रजेश सिंह परिहार ने बताया कि रेलवे के रैक प्वाइंट पर यूरिया के जो बोरे समितियों तक नहीं पहुंच पाए थे, उनके ऊपर ठेकेदार ने तिरपाल डलवा दिया था। उन्होंने यूरिया के बोरे भीगने से इन्कार किया है। इसके विपरीत रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक ने बताया कि रैक प्वाइंट को 12 घंटे के दौरान खाली किया जाना होता है। ठेकेदार ऐसा नहीं कर पाया। उससे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed