फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Those who spread terror in the name of Islam to the devil Agreement

इस्लाम के नाम पर दहशत फैलाने वालों को दिया शैतान करार

Fri, 08 Jul 2016 12:37 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Those who spread terror in the name of Islam to the devil Agreement
eid
 जिलेभर में ईद की खुशियों और सेवइयों की खुशबू के रंग बिखरे नजर आए। उप नगरों में ईद पुरखुलूस अंदाज में मनाई गई। नमाज के बाद गले मिलकर मुबारकबाद देने का सिलसिला रात तक चलता रहा। ईदगाहों में इमामों और मौलानाओं ने तकरीर कर कौम के साथ मुल्क की तरक्की की दुआएं मांगी। इस्लाम के नाम पर दहशत फैलाने वालों को शैतान करार दिया। मौलानाओं ने कहा कि इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है, दहशतगर्दी का नहीं। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वो सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते।
विज्ञापन


फोटो- 13,15,16
 राज्यमंत्री-चेयरमैन गले मिले
 सहसवान। नगर में ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह पर लोगों ने एक साथ नमाज अदा की और मुल्क के अमनो अमान के लिए दुआ की। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन ने ईदगाह पर लोगों से गले मिले। पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही। जामा मस्जिद के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक यशवीर सिंह, सीओ उमेश यादव नगर में भ्रमण करते रहे। 
विज्ञापन


फोटो-
ईदगाह में लगा सियासी लोगों का जमावड़ा
बिल्सी/अलापुर। अगोल मार्ग पर स्थित ईदगाह पर करीब सवा नौ बजे शाही इमाम मौलाना उस्मान कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई। यहां सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह शाक्य, वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खां, ईदगाह कमेटी के प्रबंधक बली मोहम्मद कुरैशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, शाहबुद्दीन सैफी, रंजीत वार्ष्णेय, रविंद्र शाक्य, अनीश खां, निसार अहमद, राजा फारुखी, डीएम अंसारी, गुड्डू कुरैशी, अकरम कुरैशी, भूरा अब्बासी, नईम अव्वासी, शकील अहमद, मोहम्मद उमर आदि मौजूद रहे। युवा नेता इकरार अहमद ने जलपान की व्यवस्था कराई। नगर को कोठी वाली मस्जिद पर सपा के जिला सचिव रईस अहमद, सईद अमहद सिद्दीकी, दीपक चौहान, संजीव कुमार, दीपक गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, शाहिद ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम विधान जायसवाल, सीओ राजवीर सिंह एवं एसओ एनपी सिंह मौजूद रहे। क्षेत्र के गांव नैथुआ, खैरी, उघैती, धनौली, रिसौली, वहेटा गुसाई, सिरासोल, मिर्जापुर शोहरा, पिंडौल में भी नमाज अदा की गई। अलापुर कस्बे में शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

00
चेयरमैन के पति पहुंचे ईदगाह
वजीरगंज। सभी मस्जिदों पर नमाज अदा की गईं। बाद में सभी  एक दूसरे से गले मिले। नगर में अच्छी खासी चहल -पहल दिखाई दी। सजे संवरे लोग अपने परिचितों से मिलने के लिए घरों में गए। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सफाई व्यवस्था का बेहतर प्रबंध रहा। नगर में मस्जिद रफीकुल औलिया, मस्जिद फारूकियान, चांद मस्जिद, एक मीनारा मस्जिद, हाफिज शहजाद खान मस्जिद, मदरसा इस्लामिया मस्जिद, मदरसा फैजाने हुजूर मस्जिद, चांद तारा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। 


कौम और मुल्क की सलामती की दुआ
 उझानी। ईद उल फितर का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया गया। सुबह में ईदगाह परिसर में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान कौम और मुल्क की सलामती की दुआ भी गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। नये रंग-बिरंगे कपड़े पहने बच्चों ने मौज मस्ती भी की। ईदगाह के पास लगे खेल तमाशे के संसाधनों को भी उन्होंने लुत्फ उठाया।

आतंकवाद के खात्मे की मांगी दुआ
कुंवरगांव। नमाजियों ने नमाज अदा कि देश की तरक्की, अमन चैन और आतंकवाद के खात्मे के लिए दुआ मांगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरों पर ईदी का उत्साह रहा। सभी ने भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम दिया। एक माह चले रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद के दीदार हो गए। इस मौके पर कैलाश उपाध्याय, नवी अहमद, यशवीर सिंह, इस्तखार, मो नवी, इखलाक, महेश मुखिया, प्रवेंद, मिक्की सिंह, राजेंद्र सिंह, मनु बटलर, जोगेश, गुड्डू पोरवाल, संजीव पोरवाल, भ्रग्वंश जौहरी, रामौतार, राम शर्मा, संजय गुप्ता, कल्लन मियां, अवनीश, सुलेमान गुप्ता, उबैश मियां, आजम मियां मौजूद रहे। ग्राम दुगरइया हसनपुर, इमलिया, प्रह्लादपुर, बनेई, लोचनपुर, लाही ओझा आदि गांवों में ईद धूमधाम से मनाई गई। 

रुदायन। ईदगाह पर साढ़े नौ बजे इमाम इकरार हुसैन अशर्फी ने  नमाज अदा कराई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष कांती देवी के पति मोहर सिंह ने  पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी। उनके साथ शिशुपाल सिंह,  इसरार हुसैन, छोटे खां, लटूरी खां आदि मौजूद रहे। 

नये परिधान में नजर आए बच्चे
दबतोरी। क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर में सुबह नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एकदूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चे नए परिधानों में नजर आए। घरों पर जाकर ईद मिलने का सिलसिला रात तक चलता रहा।

‘आतंकी संगठन इस्लाम को बदनाम करने पर तुले’
बिसौली। ईदगाह पर काजी इजहार अशरफ ने ईद की नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में हाफिज कदीर अहमद मस्जिद बिलाल में शादाब रजा उवैशी, मरकज वाली मस्जिद में नसीम अख्तर कासमी व खानकाह वाली मस्जिद में हाफिज मुक्तदिर ने नमाज अदा कराई। इमाम शादाब रजा उवैशी ने कौम को खिताब करते हुए कहा कि समाज में आतंक फैलाकर बेगुनाहों की जान लेने वाले सच्चे मुसलमान हो ही नहीं सकते। उवैशी ने कहा कि इस्लाम के नाम पर आतंकी संगठन चलाने वाले इस्लाम को बदनाम करने पर तुले हैं। मौलाना अफलाख रजा उवैशी ने कहा कि इस्लाम ने सारी दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देने का काम किया है। ईदगाह पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ईदगाह पर पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद, भाजपा नेता कुशाग्र सागर व बसपा प्रत्याशी मेजर कैलाश ने मुस्लिमों को मुबारकबाद दी। एसपी देहात संजय राय, चेयरमैन अबरार अहमद, जिला पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह यादव, कोतवाल कश्मीर सिंह मौजूद रहे। ग्राम बगरैन, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, पपगांव, दूंदपुर, आसफपुर, फैजगंज में त्योहार मनाया गया। 

विधायक मुसर्रत ने दी मुबारकबाद
इस्लामनगर। बहजोई रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गई।  शाही इमाम हाफिज नसीम ख़ान ने मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की। इस मौके पर बिल्सी विधायक हाजी मुसर्रत अली बिट्टन, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार,  पूर्व चेयरमैन वाहिद खान, चेयरमैन वीरेंद्र लीडर, सपा नेता हितेंद्र शंखधार, हाजी विकारुद्दीन, गफ्फार सिद्दीकी ने गले मिलकर लोगों को ईद की मुबारक बाद दी। ईदगाह पर सीओ बिल्सी राजवीर सिंह, एसओ सीपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

फोटो-16
समझाए रमजान के मायने
दातागंज। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों हाथ मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए उठे। नगर में ईदगाह पर कारी जुल्फिकार अहमद ने रमजान के बारे में बताया। ईदगाह में नगर पालिका चेयरमैन राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, भाजपा नेता शैलेष पाठक, राकेश वर्मा, एसडीएम ओपी तिवारी, सीओ श्योराज सिंह आदि ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। 


जामा मस्जिद में अदा की नमाज
उसहैत। कस्बे की जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के साथ मुल्क में अमन चैन की दुआएं की गर्इं। साथ ही क्षेत्र की अन्य ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सभी ने गले मिलकर एकदूसरे को ईद की बधाई दी। चेयरमैन गौरव गुप्ता, ताहिर अली, पूर्व चेयरमैन नवाब हसन खां, मोअज्जम, सफदर अली, इकबाल आली, सुल्तान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed