फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Those who give their lives for their country, this tricolor is for their shroud

Budaun News: जान देते हैं जो वतन के लिए, यह तिरंगा है उनके कफन के लिए

Mon, 23 Jun 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Those who give their lives for their country, this tricolor is for their shroud
कवि सम्मेलन के मंच पर मेधावी छात्राएं सम्मान चिह्न के साथ।संवाद
उसावां। मनकामेश्वर मंदिर प्रांगण में मनकामेश्वर जन सेवा समिति की ओर से कवि सम्मेलन कराया गया। मंच पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र/ छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष समिति के संस्थापक अनिल कृष्ण ने दीप जलाकर की। कवि महेश मिश्रा अग्नि मुख ने वंदना पढ़ी। रामसहाय शूल ने देश भक्ति पर कहा- जान देते हैं जो वतन के लिए, यह तिरंगा है उनके कफ़न के लिए। शिक्षक संतोष कुमार सिंह ने पढ़ा- अगर तुम्हें आतंक मुक्त भारत को सदा निखारना है, तो दिल्ली के सिंहासन पर शेर बिठाकर रखना है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी कांड पर कवि अनेकपाल यादव ने कविता पढ़ी। मनी सिंह गौर ने पढ़ा-न सोने से न हीरे के नगीने से लिखी जाए, नहीं मदमस्त होकर जाम पीने से लिखी जाए, कथनी जिन्दगी की जब भी लिखी जाए मेरे यारों तो वो हर बार मेहनत के पसीने से लिखी जाए। इसके अलावा जगपाल जग, अमित कुमार अंबर, रश्मिरती, रामनरेश यादव ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवियों को माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाईस्कूल के 24 और इंटरमीडिएट के 11 मेधावियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वयोवृद्ध कवि रामसहाय शूल ने की। संचालन आदेश कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अमित कुमार, आयेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सुधीश कुमार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed