{"_id":"68e6c7cda8fd3ae3cc02157a","slug":"this-time-karva-chauth-fast-will-be-observed-in-the-wonderful-coincidence-of-shivavas-badaun-news-c-123-1-bdn1010-148589-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिववास के अद्भुत संयोग में होगा इस बार करवाचौथ व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिववास के अद्भुत संयोग में होगा इस बार करवाचौथ व्रत
विज्ञापन
ज्योतिषविद आचार्य राजेश कुमार शर्मा।
बदायूं। ज्योतिषविद आचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार इस बार करवाचौथ पर सिद्धि योग के साथ शिववास का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। इस संयोग में करवा माता की आराधना करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दिन गणपति सहित शिव-पार्वती के साथ करवा माता की पूजा खासतौर पर फलदायी होगी। सिद्धि योग सायं 05.41 बजे तक और कृत्तिका नक्षत्र 05.31 बजे तक है, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ शिववास होने की कारण अत्यंत शुभ माना गया है। माता पार्वती के विशेष आशीर्वाद से मनोकामना पूर्ति होती है और अखंड प्रेम बना रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
करवाचौथ शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि आरंभ- नौ अक्तूबर को रात्रि 10.57 बजे से 10 अक्तूबर को सायं 07.40 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत शुक्रवार 10 अक्तूबर को रखा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
चंद्रदर्शन का समय
आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि ये भी मान्यता है कि ऐसे समय में चंद्रदर्शन मनवांछित फल प्रदान करता है। इस बार करवाचौथ का चंद्र दर्शन रात 08.07 बजे होगा। चंद्रोदय होते ही दर्शन विशेष माने जाते हैं। इसलिए इसमें विलंब न हो।