{"_id":"68cc6d8728c24b257706788f","slug":"thieves-target-businessmans-locked-house-badaun-news-c-123-1-bdn1012-147299-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: व्यापारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: व्यापारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
बिनावर। थानाक्षेत्र के घटपुरी गांव में एक व्यापारी के बंद घर को चोरों ने दिनदहाड़े निशाना बनाया। जब व्यापारी खाना खाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटपुरी निवासी आर्यन ने बताया कि उनके पिता बाहर रहकर काम करते हैं। उनकी गांव में ही इलेक्ट्रिकल्स की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह मां मंजू दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज गई हुई थी। वह दुकान पर थे। इस दौरान घर में ताला बंद था। दोपहर करीब 12:30 बजे आर्यन खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो सभी दरवाजे खुले थे। यह देखकर वह दंग रह गए और उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। फोन कर अपनी मां को सूचना दी। इसके बाद मां भी घर आ गईं। मंजू ने बताया कि अलमारी में रखें दो सोने की जंजीर, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी और अलमारी में रखे 10 हजार रुपये चोर चोरी करके ले गए। घटना से गांव में चोरों की दहशत है। गांव के लोगों का कहना है कि दिन दोपहर को गांव के उत्तर दिशा में मकान से चोरी होना बहुत बड़ी बात है।
कुछ दिन पूर्व चोरों ने मोहम्मदपुर रोड पर शराब की दुकान को निशाना बनाया था। जिसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की घटना का मौका मुआयना किया है। थानाध्यक्ष बिनावर राजेंद्र सिंह का कहना है चोरी की घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

दबोचे गए दो साइबर ठगो से बरामद सामान। स्रोत-पुलिस विभाग।- फोटो : संगठन
विज्ञापन