{"_id":"6a36eb221a77adf90e08a01a","slug":"thieves-ransacked-three-houses-and-a-temple-in-daspur-village-in-a-single-night-badaun-news-c-123-1-bdn1010-166614-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दासपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घर व मंदिर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दासपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घर व मंदिर खंगाला
विज्ञापन
दासपुर गांव मे एक घर में चोरों द्वारा खंगाली गई अलमारी। संवाद
- फोटो : मंदिर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : पुलिस
फैजगंज बेहटा। ग्राम दासपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों और गांव के शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया। घरों से चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तो मंदिर से दानपात्र समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह गांव के बाहर खेतों की ओर अस्त-व्यस्त बिखरा सामान मिला है। एक साथ हुई इन चोरियों के कारण लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पीड़ितों ने थाने में संयुक्त तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गांव दासपुर निवासी रघुनाथ पुत्र सरनाम सिंह, गजेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह और उमेशपाल पुत्र भोलेराम के परिवार वाले शुक्रवार रात खाना खाने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी छतों पर सोने चले गए। आधी रात को चोरों ने उनके घरों में धावा बोल दिया। चोरों ने लकड़ी के दरवाजों को तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर घरों से नकदी, जेवर के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
इसके बाद चोरों ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया। यहां से चोर घंटा और दानपात्र उखाड़कर ले गए। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो गांव के बाहर जंगल के रास्ते पर उन्हें कपड़े, बैंक की पासबुक और जेवरों के खाली डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
मौके पर एक पेचकस भी पड़ा मिला, जिससे स्पष्ट अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरों ने ताले तोड़ने के लिए औजारों का प्रयोग किया। चोर कीमती माल और नकदी निकालकर बाकी गैर-जरूरी सामान गांव के बाहरी रास्ते पर फेंककर भाग निकले।
शनिवार सुबह तीनों पीड़ित (रघुनाथ, गजेन्द्र और उमेशपाल) फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को घटना की संयुक्त लिखित तहरीर सौंपी। एक ही रात में इतनी बड़ी घटना होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

दासपुर गांव मे एक घर में चोरों द्वारा खंगाली गई अलमारी। संवाद- फोटो : मंदिर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : पुलिस