{"_id":"66b907496019701e67000c84","slug":"they-were-stealing-mobile-phones-worth-rs-70-lakh-from-delhi-and-were-caught-in-jafrabad-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123996-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली से चुराकर ला रहे थे 70 लाख के मोबाइल, जरीफनगर में पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली से चुराकर ला रहे थे 70 लाख के मोबाइल, जरीफनगर में पकड़े गए
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़े आरोपी चोर।स्रोत-पुलिस
बदायूं। जरीफनगर पुलिस ने रविवार सुबह चोरी के 101 मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल नई दिल्ली के औखला इलाके से चोरी करके लाए गए थे।
एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि रविवार सुबह एसओ जरीफनगर रविकरन सिंह, एसआई राजीव चौहान और एसआई जाहिद हुसैन कांवड़ यात्रा को लेकर संभल जिले की जुनावई थाना क्षेत्र की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि सहसवान की ओर से एक बाइक पर दो लोग थाना क्षेत्र की सीमा में दाखिल हुए हैं।
वह सोभनपुर गांव के नजदीक एक थान पर पीपल के पेड़ के नीचे तख्त पर बैठे हैं। उनके पास चोरी के मोबाइल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से बरामद दो बैगों में 101 मोबाइल निकले। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों में एक अलीगढ़ जिले के गंगौरी थाना क्षेत्र के गांव नगला खग्गू निवासी राजू यादव पुत्र हरी सिंह और दूसरा हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फरीदाबाद निवासी आकाश पुत्र जयवीर सिंह है। दोनों ने बताया कि नई दिल्ली के औखला इलाके से उन्होंने अपने साथियों के साथ 3500 मोबाइल चुराए थे। वह 101 मोबाइल बेचने बदायूं आ रहे थे।