फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   They placed a bet to pull the tractor towards themselves and fled when the police arrived

Budaun News: ट्रैक्टर अपनी ओर खींचने की लगाई शर्त, पुलिस के पहुंचने पर भागे

Mon, 13 Jan 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
They placed a bet to pull the tractor towards themselves and fled when the police arrived
हार-जीत का दाव लगाते ट्रैक्टर चालक फरार। थ्ज्ञाने में खड़े ट्रैक्टर। संवाद
बिनावर। बरेली व बदायूं के दो युवकों ने शर्त लगाई कि जो ट्रैक्टर जंजीर से बांधकर अपनी ओर खींच लेगा, वही शर्त जीतेगा। दोनों युवक ट्रैक्टर लेकर जंगल में एक नहर के पास पहुंच गए। मुकाबला देखने के लिए कई लोग मौके पर पहुंच गए। शर्त बरेली के युवक ने जीत ली। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई। एक चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव सिकरोडी में नहर के पास गांव नादौलिया निवासी कमसर ने जिला बरेली क्षेत्र के गांव अखा-ढका निवासी एक युवक से ट्रैक्टरों को जंजीर से बांधकर अपनी तरफ खींचने की हार-जीत की शर्त लगाई थी। 12 जनवरी तारीख भी निश्चित थी। निश्चित तारीख पर दोनों लोग अपने-अपने ट्रैक्टर और समर्थकों के साथ गांव सिकरोडी नहर के पास रविवार को दोपहर में पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक- शर्त दस हजार रुपये की लगी थी। सूखी पड़ी नहर में ट्रैक्टरों को उतारा गया। दोनों ट्रैक्टरों को लोहे की जंजीर से बांध दिया गया। इसके बाद दोनों युवक स्टेयरिंग पर बैठकर ट्रैक्टरों में अपनी-अपनी तरह खींचने लगे। बताते हैं कि बरेली जिले के युवक ने शर्त जीत ली। इसी दौरान सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले जाकर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया ट्रैक्टरों का मुकाबला व हार-जीत की सूचना पर पहुंचे थे। तब तक एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। दोनों ट्रैक्टरों को थाने ले आए हैं। एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और दूसरे ट्रैक्टर चालक की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed