{"_id":"68b74ec3904a47c1a90180a2","slug":"there-will-be-relief-from-dilapidated-buses-on-delhi-route-badaun-news-c-123-1-sbly1001-146236-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली रूट पर खटारा बसों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली रूट पर खटारा बसों से मिलेगी राहत
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम की 38 पुरानी व खटारा बसें अब बेड़े से बाहर कर दी जाएंगी। ये बसें लंबे समय से दिल्ली रूट पर लगातार संचालित हो रही थीं। यात्रियों को आए दिन इससे परेशानी झेलनी पड़ी, क्योंकि कई बार ये बसें बीच रास्ते खराब हो चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने इन बसों को नीलामी के लिए भेजने का निर्णय लिया है।
जिले में परिवहन निगम के पास 143 अपनी और 36 अनुबंधित बसें हैं। विभाग के अनुसार पांच सितंबर को इनमें से 38 बसों की नीलामी की जाएगी। नीलामी के बाद निगम के बेड़े में बसों की संख्या घट जाएगी, लेकिन खराब और जर्जर वाहनों से यात्रियों को राहत जरूर मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि अब निगम को रूट संचालन के लिए नए वाहनों की जरूरत पड़ेगी। पिछले कुछ समय से खटारा हो चुकी बसें लगातार यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। अक्सर बीच रास्ते इंजन खराब हो जाता था। अन्य तकनीकी दिक्कतें सामने आ जाती थी। कई बार यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधन तलाशना पड़ता था। शिकायतों का सिलसिला बढ़ने के बाद निगम ने पुराने वाहनों को हटाने की तैयारी तेज कर दी थी।
-- -- -- -- --