फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There will be a huge protest in Badaun Club on 4th December

Budaun News: चार दिसंबर को बदायूं क्लब में होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

Mon, 02 Dec 2024 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 02 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
There will be a huge protest in Badaun Club on 4th December
बदायूं। मानवाधिकार संरक्षण मंच के तत्वावधान में शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समन्वय बैठक हुई। इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और अत्याचार के विरोध में चार दिसंबर को बदायूं क्लब में धरना-प्रदर्शन करने पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध, इसाई और अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों, घरों और प्रतिष्ठानों को लगातार तोड़ा जा रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर जुल्म, अत्याचार, दुराचार, हमला किया जा रहा है। विभाग प्रचारक विशाल ने हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह हमले तुरंत बंद होने चाहिए। मानवाधिकार संरक्षण मंच के संरक्षक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, महिलाओं और अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा किए गए हमलों, हत्याओं, लूटपाट, आगजनी और अमानवीय अत्याचार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला प्रचारक घनश्याम, जोगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed