फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Police recruitment exam will be held at 17 centers in Badaun

पुलिस भर्ती: बदायूं में दो दिन सड़कों पर रहेगी 34 हजार से अधिक युवाओं की भीड़, 17 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Tue, 13 Feb 2024 02:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 13 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बदायूं जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10 केंद्र शहर में ही हैं। दो दिन होने वाली परीक्षा में कई जिलों से 34,676 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
UP Police recruitment exam will be held at 17 centers in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बदायूं में दो दिन 34 हजार से ज्यादा युवाओं की अतिरिक्त भीड़ होगी। परीक्षार्थियों के आवागमन को लेकर रोडवेज ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17 और 18 फरवरी को कोई समस्या न हो इसके लिए बसों की छोटी-मोटी कमियों को भी दूर किया जा रहा है। इन दो दिन रोडवेज की बसें 250 अतिरिक्त फेरे लेंगी।

विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10 केंद्र शहर में ही हैं। दो दिन होने वाली परीक्षा में कई जिलों से 34,676 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मुरादाबाद, मेरठ, सीतापुर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों के परीक्षार्थियों का 16 फरवरी से ही बदायूं आना शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


UP News: ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल फोन, पार्सल में निकली ऐसी चीज, जिसे देखकर युवक रह गया दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होनी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी तीन से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थी एक साथ घर वापसी करेंगे, इससे सड़कों के साथ बसों और ट्रेनों पर भी दबाव बढ़ जाएगा। 

किसी रूट पर परीक्षार्थियों को समस्या न हो इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। रोडवेज की ओर से कंट्राेल रूम और हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी के अलावा सिविल पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। 

ये हैं परीक्षा केंद्र
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी, बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ उझानी, महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी, बीआईएमटी, बीआरबी मॉडल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल पब्लिक स्कूल, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला, दातागंज, प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान, पन्ना लाल इंटर कॉलेज सहसवान, त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर।

शहर में चिह्नित किए गए जाम लगने के प्वाइंट
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर में किसी स्थान पर जाम न लगे इसके लिए जाम लगने वाले प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। यहां होमगार्ड के अलावा ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। शहर में रोडवेज, इंदिरा चौक, कलक्ट्रेट, लालपुल, बरेली रोड आदि स्थानों पर कई बार भीषण जाम लगता है, पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान इन प्रमुख स्थानों को जाम से मुक्त रखा जाएगा। 

सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा दो दिन होनी है। इस दौरान बसों पर ज्यादा दबाव होगा। दो दिन कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। रीजन के चारों डिपो को बसें पूरी तरह से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed