फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   " There were a true friend of equality Lohia '

‘समतामूलक समाज के सच्चे हितैषी थे लोहिया’

Mon, 23 Mar 2015 08:22 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 23 Mar 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
" There were a true friend of equality Lohia '

समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया के 105वीं जयंती सपा कार्यालय गांधीनगर पर मनाई गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में उनका भावपूर्ण नमन किया गया। उनके सिद्धांतों पर चर्चा की गई। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव सुरेशपाल सिंह चौहान ने कहा कि लोहिया ने सदैव समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए जमीनी संघर्ष किया। वह समतामूलक समाज के सच्चे हितैषी थे। समाज में व्याप्त आर्थिक और सामाजिक स्तर की विषमताओं का उन्होंने सदैव विरोध किया। डॉ. लोहिया के पदचिह्नों पर जनेश्वर मिश्र भी चले। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी संघर्ष करते आ रहे हैं।

विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन बलवीर सिंह यादव ने किया। गोष्ठी में हरप्रसाद सिंह पटेल, हिमांशु यादव, मोहर सिंह पाल, सलीम अहमद, सर्वेश यादव, ज्वाला प्रसाद कश्यप, अशोक यादव, सौरभ सक्सेना, नवनीत गुप्ता, खालिद रजा, प्रभात अग्रवाल, शबाब चौधरी, रहीश मियां, अहमद परवेज, रविंद्र शाक्य नरोत्तम सिंह, राजू यादव, जमीर खां, स्वाले चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed