{"_id":"684883491fa299165001036a","slug":"there-was-no-electricity-in-miraji-chowk-and-kalyan-nagar-throughout-the-night-badaun-news-c-123-1-akb1003-140927-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मीराजी चौक और कल्याणनगर में रातभर ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मीराजी चौक और कल्याणनगर में रातभर ठप रही बिजली
विज्ञापन
बेहटा डंबरनगर नगर में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। बढ़ते तापमान की वजह से बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जबरदस्त कटौती भी हो रही है। कटौती के कारण लोगों की रात की नींद पूरी नहीं हो रही है। देर रात मीराजी चौक और कल्याणनगर में फाॅल्ट आने से सोमवार रात करीब पांच हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर के मीराजी चौक पर स्थित बिजली उपकेंद्र का बुरा हाल है। यहां 250 एम्पियर क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर रखा है, जबकि इस पर लोड 300 एम्पियर का है। इस वजह से यह अक्सर खराब हो जाता है। सोमवार रात इस उपकेंद्र की अंडरग्राउंड लाइन में फाॅल्ट आ गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने रात 12 बजे से काम शुरू किया।
इसके बाद तड़के तीन बजे तक यह ठीक हो पाया तो लोगों को सप्लाई दी गई। उपभोक्ता मोहम्मद राशिद ने बताया कि रात को बिजली न आने से छत पर टहलते रहे। उपभोक्ता अनिल कुमार का कहना था कि रात में छत पर सोने गए तो हवा नहीं चल रही थी। ऐसे में काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
इसी तरह विद्युत निगम की लापरवाही से आधे कल्याणनगर में रातभर बिजली नहीं आई। सभासद मोहित सक्सेना ने जब जूनियर इंजीनियर सुशील कुमार से बात की तो पता चला कि लोड ज्यादा है, ऐसे में केबल जल गई है।
स्थानीय लोगों ने टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली कटौती के चलते दोनों ही जगहों पर लगभग पांच हजार लोग प्रभावित हुए। एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि कल्याणनगर और मीराजी चौक इलाके ओवरलोडेड हैं। यहां पर तीन फेस की अंडरग्राउंड केबल में सिर्फ एक फेस ही पा चल रहा है। इसके चलते फाॅल्ट हो जाते हैं।
--
जवाहरपुरी में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार
जवाहरपुरी इलाके में तीन दिन पहले एक केबल बॉक्स में आग लग गई थी। इसके बाद से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को क्षेत्र के लोग एसडीओ पनबड़िया के दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने लो वोल्टेज की समस्या बताई तो एसडीओ ने अवर अभियंता को फोन कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया।
--
एक एसडीओ पर तीन जगह का चार्ज
कोतवाली उपकेंद्र में तैनात सुमित कुमार साहू का तीन दिन पहले तबादला पनबड़िया उपकेंद्र पर कर दिया गया। इसके साथ ही कोतवाली और नवादा उपकेंद्र का चार्ज भी दिया गया। सुमित इस समय तीन उपकेंद्रों का प्रभार संभाल रहे हैं, जिसके चलते लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
-- -
उझानी में मोबाइल ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई शुरू करते ही जल गई केबल
उझानी। श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड इलाके में बिजली संकट दूसरे दिन भी बरकरार रहा। विद्युत कर्मियों ने हालांकि सोमवार रात में ही मोबाइल ट्रॉली से ट्रांसफॉर्मर लाकर उससे केबल जोड़ी, लेकिन सप्लाई शुरू होने के 15 मिनट बाद ही केबल जल गई।
मिल कंपाउंड इलाके की बिजली सप्लाई स्टेशन रोड के मोड़ पर रखे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी है। रविवार रात में ट्रांसफॉर्मर फुंक जाने के बाद विद्युत कर्मियों ने शुरुआत में इसी ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने की कोशिश की। सोमवार दोपहर बाद तक कर्मचारियों को कामयाबी नहीं मिली तो रात करीब 10 बजे दूसरे इलाके से मोबाइल ट्रॉली से ट्रांसफॉर्मर मंगाकर उसे इलाके की मेन लाइन जोड़ दिया गया।
उपभोक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि करीब 15 मिनट ही सप्लाई सुचारू रह पाई। फिर बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं ने मौके पर जाकर देखा तो केबल से धुआं निकल रहा था। रात में तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी कर्मचारी केबल नहीं बदल पाए। मंगलवार दोपहर में भी काम जारी रहा। ऐसे में उपभोक्ताओं को दूसरे दिन भी बिजली न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा।
कुछ उपभोक्ताओं ने किराये पर जेनरेटर मंगवाकर पानी की व्यवस्था की। विद्युत कर्मी अतुल कुमार ने बताया कि अपराह्न में सप्लाई शुरू हो गई है। नया ट्रांसफॉर्मर मिलते ही उसे लगा दिया जाएगा।
-- -
15 दिनों से बिजली का संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कादरचौक। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण 15 दिन से गांव बेहटा डंबरनगर में पांच हजार आबादी बिजली के लिए तरस रही है। मंगलवार को विरोध में काफी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया।
गांव में कुल छह ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। जिनमें से चार ट्रांसफॉर्मर 15 दिन से फुंके हुए हैं। मंगलवार को गांव के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। अतर मोहम्मद, जुबैर, फकरे आलम का कहना है कि विद्युत कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर रखवाने के लिए रुपये मांगते हैं। इस वजह से हर घर से 200-200 रुपये का चंदा किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राहत, जमीर, शमशाद, हनीफ, जहीरुल आदि रहे। अवर अभियंता का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उनका नंबर नॉट रिचेबल निकला। संवाद