फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man who ran to the roof in a hurry died after falling down in budaun

Budaun News: रात में चोर आने का मचा शोर, हड़बड़ी में छत पर भागे युवक की नीचे गिरकर मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
man who ran to the roof in a hurry died after falling down in budaun
नीरज कुमार। फाइल फोटो
बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसरका में सोमवार रात चोर आने का शोर मच गया। शोर सुनकर हड़बड़ी में छत पर भागे एक युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि थाने पर इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सिसरका गांव निवासी नीरज कुमार (32) सोमवार रात घर की छत पर सो रहे थे। उनके साथ पत्नी ममता, बेटा कार्तिक, अभिषेक व अबी उर्फ गोलू सो रहे थे। रात करीब दो बजे गांव में चोर आने का शोर मच गया। शोर सुनकर नीरज अचानक उठे। छत पर बाउंड्री न होने की वजह से वह नीचे सड़क पर गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। 
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
परिवार के लोग उन्हें उठाने नीचे पहुंचे तो वह खून से लथपथ थे। गंभीर रूप से घायल नीरज को लेकर निकट के अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने बगैर पुलिस कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि नीरज मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल था तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed