फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a jam on Bijnor-Badaun highway, commuters were troubled

Budaun News: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर लगा जाम, परेशान रहे राहगीर

Mon, 02 Dec 2024 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
There was a jam on Bijnor-Badaun highway, commuters were troubled
बिल्सी नगर में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर लगा जाम। संवाद
बिल्सी। नगर के बीच से होकर गुजर रहे बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सोमवार की सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया, जो अपराह्न करीब दो बजे तक लगा रहा। इससे हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम का आलम यह था कि छोटे-बड़े वाहन, बसें और ट्रैक्टर ट्रॉलियां कई घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। पुलिस व्यवस्था पूरी तरह विफल रही।
विज्ञापन

बिजनौर-बदायूं हाईवे नगर के अंबियापुर चौराहे से लेकर खैरी बस स्टैंड तक नगर के मध्य से गुजर रहा है। उक्त मार्ग यहां काफी संकरा है। इससे यहां आए दिन जाम की समस्या रहती है। सोमवार और शुक्रवार को नगर में साप्ताहिक बाजार रहती है। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र की आवाजाही नगर में काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को साप्ताहिक बाजार की वजह से यहां सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन लगना शुरु हो गई। इसमें सबसे अधिक बस और कार की संख्या थी। जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस को काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब दो बजे के बाद हाईवे से जाम खत्म हुआ। लोगों का कहना है कि नगर के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए बाइपास का बनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed