फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a jam from Dataganj Tiraha to Old Chungi

Budaun News: दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी तक लगा जाम

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
There was a jam from Dataganj Tiraha to Old Chungi
पुरानी चुंगी से दातागंज तिराहे रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। नवादा से लेकर पुरानी चुंगी तक लगने वाले जाम का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। हालांकि सोमवार को मलगांव क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते बरेली-बदायूं मार्ग पर आवागमन बंद रहा। बावजूद इसके दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी तक जाम लगा रहा। ऐसा तब है जबकि डिपो की 115 बसें महाकुंभ में गई हुईं हैं।
विज्ञापन


शहर में नवादा की तरफ से पुलिस लाइंस चौराहा आते समय करीब तीन-चार किलोमीटर का मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का हिस्सा लोगों के लिए अब परेशानी का सबब बना हुआ है। बरेली की तरफ से आने वाले भारी वाहन नवादा, पुरानी चुंगी और पुलिस लाइंस चौराहे तक आते हैं। सोमवार को बरेली मार्ग बंद था, लिहाजा कुंवरगांव होते हुए वाहन आए।
विज्ञापन

रोजाना की अपेक्षा वाहनों की संख्या भी कुछ कम थी, बावजूद इसके सुबह में जाम लगा रहा। एक अनुमान के तहत 15 से 20 हजार वाहन रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके चलते जाम की समस्या हर समय बनी रहती थी। लोगों का कहना है कि दातागंज तिराहे से लेकर पुरानी चुंगी तक सड़क महज सात मीटर चौड़ी है। ऐसे में अगर आमने-सामने बड़े वाहन बस या ट्रक आ जाएं तो जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed