फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a jam at Lavela Chowk for an hour, vehicles got stuck

Budaun News: लावेला चौक पर घंटे भर लगा रहा जाम, फंसे वाहन

Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
There was a jam at Lavela Chowk for an hour, vehicles got stuck
लावेला चौक पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। लावेला चौक पर बुधवार करीब डेढ़ बजे स्कूली वाहनों की वजह से जाम लग गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान बाइक सवार तो गलियों से होकर जैसे तैसे निकल गए लेकिन कार समेत अन्य बड़े वाहन जाम में फंस गए। करीब एक घंटे जाम लगा रहा। यातायात पुलिस ने करीब 2:30 बजे वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लावेला चौक शहर का प्रमुख चौराहा है। यहां से होकर ही लोग बाजार, तहसील और नगर पालिका को जाते हैं। बुधवार को करीब 1:30 बजे स्कूली के बच्चों को लेकर एक साथ कई वाहन आ गए। इन वाहनों की वजह से चौक पर जाम लग गया। देखते ही देखते जोगीपुरा रोड, बैंक रोड, रोडवेज रोड, गांधी ग्राउंड रोड तक जाम लग गया। वाहनों की लाइनें लग गईं। यातायात पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद 2:30 बजे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। यातायात निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि लावेला पर जाम लगने की सूचना दी थी। पुलिसकर्मियों को भेजकर तत्काल वाहनों को निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed