फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a jam as soon as the examination was over, there was a crowd in the buses

पीईटी के पहले दिन पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Mon, 17 Oct 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
There was a jam as soon as the examination was over, there was a crowd in the buses
दास डिग्री कॉलेज गेट पर रखे परीक्षार्थियों के बैग्स। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को शहर के 15 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो शहर में कई जगह जाम लग गया। इस वजह से परीक्षार्थियों के अलावा जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज बस स्टैंड पर ज्यादा भीड़भाड़ देखी गई। रविवार को भी परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के टिकटगंज, सराफा बाजार, पुराना बाजार, घंटाघर, रोडवेज चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद में बमुश्किल जाम के झाम से लोगों को निजात मिल सकी। रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस के लिए यात्रियों को बैठने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। आलम ये था कि बसों के अंदर लोगों को खड़ा होने तक के लिए जगह तक नहीं बची। ऐसे में परीक्षार्थियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इस दौरान जेबकतरे भी सक्रिय दिखाई दिए। अलीगढ़ निवासी श्याम कुमार की बस में किसी ने जेब काट ली। काफी देर तक उन्होंने व उनके साथ में इधर उधर तलाश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बाद में दोस्त के साथ वह घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

पहले दिन पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी गैरहाजिर
15 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 14 हजार, 448 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 5418 गैरहाजिर रहे। 9030 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सबसे ज्यादा 720 परीक्षार्थी ब्लूमिंगडेल स्कूल में पंजीकृत थे। एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज और मदर एथीना स्कूल में 600-600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 7224 के सापेक्ष 4402 ने परीक्षा दी और 2822 गैरहाजिर रहे, जबकि दूसरी पाली में 4628 ने परीक्षा दी, जबकि 2596 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने चेक किए परीक्षा केंद्र
डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के साथ सिग्लर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम, एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरा और परीक्षार्थियों के आईकार्ड भी चेक किए। परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी/एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह ने एसपी सिटी के साथ में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। सचल दल भी लगातार केंद्रों पर निगाहें बनाए रहे। हालांकि पहले दिन कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
जहां मिली जगह, वहीं ले ली झपकी
पीईटी देने दूरदराज के जिलों के लोग भी आए थे। इसमें तमाम लड़कियां और महिलाएं भी थी जो अपने परिजनों के साथ आई थीं। जब अभ्यर्थी परीक्षा देने चले गए तो उनके परिजनों को जहां जगह मिली, वहीं पर उन्होंने चादर बिछा ली और लेट गए। कई लोगों ने झपकी भी ले ली तो तमाम लोग दुकानों और फुटपाथ पर भी बैठे नजर आए।
बीएससी कर लिया है। अब एमएससी करनी है, लेकिन बीच में कंप्टीशन की भी तैयारी कर रहा हूं। इसके तहत पीईटी दी है, ताकि आने वाले समय में जब जॉब निकले तो आवेदन कर सकें। -राहुल, (बीएससी) अलीगढ़
स्नातकों की संख्या में बढ़ रही है। ऐसे में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बेरोजगार वाली लिस्ट से बाहर निकलकर रोजगार पाने वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करना है। इसको लेकर यह परीक्षा दी है। -अजीत कुमार, (बीएसएसी) फर्रुखाबाद
सरकारी नौकरी पाना बहुत कठिन है। भर्ती नहीं निकल रही है। जो निकल भी रही हैं, वह पूरी भी होगी या नहीं इसके बारे में कोई पता नहीं है। फिर भी कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं। ऐसे में ये परीक्षा दी है। -तनू, (परास्नातक) अलीगढ़

नौकरी पाने के लिए कंप्टीशन की तैयार कर रहे है। ये परीक्षा पास करनी आवश्यक है। इसको ध्यान में रखकर इसकी तैयारी की है। ताकि आने वाले समय में जो नौकरी निकले तो उसके लिए आवेदन कर सके। -रेखा देवी, (एमए) फर्रुखाबाद

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : BADAUN

 

परीक्षा केंद्र का गेट खुलने से पहले पहुंचे परीक्षार्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र का गेट खुलने से पहले पहुंचे परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed