फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There was a heavy police presence from the arrival of the body until the cremation.

Budaun News: शव पहुंचने से लेकर दाह संस्कार तक रहा पुलिस का कड़ा पहरा

Wed, 09 Sep 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
There was a heavy police presence from the arrival of the body until the cremation.
गमगीन ग्रामीणों से बात कर हालात पर नजर रखते पुलिस कर्मी। संवाद
उझानी। बागपत हादसे में मृत श्रद्धालुओं के शव सोमवार रात उनके घर पहुंचने से पहले ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल भी बुलवा ली गई थी। हालांकि सब कुछ सामान्य रहा।
विज्ञापन

सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वाधिक पुलिस फोर्स अल्लापुर चमारी गांव में तैनात किया गया। सीओ के साथ मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और कादरचौक के थानाध्यक्ष विक्रम सिंह रहे। मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक सिंह पहले उझानी कोतवाली के प्रभारी रहे हैं, इसलिए उन्होंने सोमवार रात अल्लापुर चमारी पहुंचते ही ग्रामीणों समेत मृतकों के परिजनों से संपर्क बना लिया। अल्लापुर चमारी गांव की हर गली में पुलिस कर्मी घूमते नजर आए।
विज्ञापन

चेतूनगला में हजरतपुर के थानाध्यक्ष और निजामपुर में उसावां के थानाध्यक्ष को तैनात किया गया। चेतूनगला के सुगड़पाल और निजामपुर में बेगमवती की बागपत हादसे में मौत हुई थी। श्रद्धालुओं के दाह संस्कार के बाद ही पुलिस फोर्स को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल, शोकसभा के बाद कर दिया गया अवकाश



उझानी। अल्लापुर चमारी गांव में सोमवार रात एक साथ छह शव पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो जाने से चार बच्चों के अलावा अन्य बच्चे संविलियन विद्यालय में पढ़ने नहीं पहुंचे। कारण, किसी बच्चे के परिवार में मौत हुई है तो किसी का पड़ोसी नहीं रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक करुणेश यादव ने बताया कि पंजीकृत बच्चों की संख्या 202 है। शोकसभा करने के बाद अवकाश कर दिया गया। इसके चलते विद्यालय में मिड- डे मील भी नहीं बनाया गया। संवाद

गमगीन ग्रामीणों से बात कर हालात पर नजर रखते पुलिस कर्मी। संवाद

गमगीन ग्रामीणों से बात कर हालात पर नजर रखते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed