{"_id":"58cecebc4f1c1b2f4a1a1249","slug":"there-may-be-more-solver-in-the-up-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में और भी हो सकते हैं सॉल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में और भी हो सकते हैं सॉल्वर
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
- डीआईओएस ने सारे केंद्र व्यवस्थापकों को अलर्ट किया
- परीक्षार्थियों का डाटा बोर्ड की लिस्ट से मिलाने के निर्देश दिए
रुदायन के नेहरू इंटर कालेज में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर पकड़े जाने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले में बनाए गए सारे 111 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को अलर्ट कर दिया है। उनसे कहा है कि वे अपने केंद्र पर परीक्षा देने वाले सारे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और यूपी बोर्ड से जारी रिकार्ड का मिलान कर लें। देख लें कि कहीं किसी ने प्रवेश पत्र पर किसी और का तो फोटो नहीं लगाया है या डाटा में कोई भिन्नता तो नहीं है।
नेहरू इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के एक छात्र सोमपाल के स्थान पर विजय यादव सॉल्वर के रूप में बैठकर परीक्षा देते पकड़ा गया। केंद्र के आंतरिक सचल दस्ते ने उसको पकड़ा। प्रवेश पत्र पर विजय का फोटो लगा था, जबकि वह सोमपाल के नाम से परीक्षा दे रहा था। इस मामले में सॉल्वर विजय के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक आलोक कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी और उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इस मामले को उदाहरण के तौर पर लेते हुए डीआईओएस राकेश कुमार ने सारे केंद्र व्यवस्थापकों को भी अलर्ट किया है। उन्होंने नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर नकल पाई जाती है तो केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही कक्ष निरीक्षक भी जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ नकल अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।