फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There may be a change in the weather, there is also a possibility of rain

Budaun News: मौसम में आ सकता है बदलाव, बारिश की भी संभावना

Thu, 20 Jun 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
There may be a change in the weather, there is also a possibility of rain
गर्मी में अपनी प्यास बुझाती महिला। संवाद
बदायूं। जिले में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। अनुकूल परिस्थितियां बनने पर बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

बदायूं इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालत यह है कि सुबह आठ बजते ही सूरज की तपिश का अहसास ऐसे होने लगता है कि लोग धूप में खड़े होने की हिम्मत नहीं जता पाते हैं। 10 बजते-बजते गर्म हवा चेहरे को झुलसाने लगती हैं। रात में भी लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पंखे और कूलर भी गर्मी से कुछ खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं। इन सबके बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की कही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिल सकी। अधिकतम और न्यूनतम तामपान में पांच डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लू का भी अलर्ट, रहें सावधान



बदायूं। एडीएम वित्त वैभव कुमार ने बताया कि मौसम विभाग ने जिले में 20 से 24 जून तक तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। जिले में लू चलेगी। ऐसे में जिले वासियों से अपील की है कि बिना काम के घर से न निकलें। आवश्कता पड़ने पर सिर पर कपड़ा डालकर ही निकलें। तरल पदार्थ पीते रहें। छत पर पानी रखें जिससे पक्षी भी प्यास बुझा सकें। लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। वाहनों को धूप से बचाकर खड़ा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed