फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no roadways bus on Amla route, only private buses are the only support

Budaun News: आंवला मार्ग पर रोडवेज बस नहीं, डग्गामार ही सहारा

Thu, 05 Jun 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
There is no roadways bus on Amla route, only private buses are the only support
कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद
बदायूं। जिला मुख्यालय से आंवला की दूरी करीब 27 किलोमीटर है। 200 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां के लोगों का शहर में रोजाना आना-जाना रहता है। करीब दो हजार से अधिक लोग शहर में किसी न किसी काम से आते और जाते हैं। बावजूद इसके रोडवेज बस नहीं होने से डग्गामार वाहन ही एकमात्र सहारा है। ऐसे में कई बार टेंपो पलटने से घटनाएं भी हो चुकी हैं, मांग के बाद भी इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि टेंपो चालक शहर के लावेला चौक से सवारियों को बैठाकर आंवला जाते हैं। इस मार्ग पर सौ से अधिक टेंपो चलते हैं। रोडवेज बस का संचालन न होने की वजह से लोगों को दिक्कत होती है। यात्रियों ने कई बार एआरएम से बस के संचालन की मांग की लेकिन अब तक बस का संचालन नहीं सका है।
विज्ञापन



--
देर रात को लौटकर आते समय वाहन नहीं मिलते हैं। ऐसे में टेंपो चालक 20 की जगह 40 रुपये वसूलते हैं। काफी दिक्कत आती है।
- भगवानदास
--
शहर में दुकान है। देर रात तक लौटते हैं। दिन में टेंपो चालक अधिक सवारियां भरकर दौड़ते हैं। ऐसे में डर लगा रहता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। बस न होने से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौस मोहम्मद
-
घरेलू सामान लाने के लिए शहर जाना पड़ता है। डग्गामार ही एकमात्र सहारा हैं। बस के संचालन की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
- झब्बू
--
रात में ही आंवला तक बस का संचालन किया जाए तो लोगों को अधिक राशि नहीं देनी पड़ेगी लेकिन परिवहन विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है।
- देव कुमार

--
अभी चार्ज मिला है। दिखवाता हूं कि आखिर बस का संचालन क्यों नहीं हो रहा है। अगर रूट पर सवारियां हैं तो बस का संचालन कराया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, प्रभारी एआरएम

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

कुंवरगांव में ऑटो में जातीं सवारियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed