फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no medicine for cough and mental patients in district hospital, patients are wandering

Budaun News: जिला अस्पताल में खांसी व मानसिक रोगियों को दवा नहीं, भटक रहे मरीज

Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is no medicine for cough and mental patients in district hospital, patients are wandering
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में खांसी और मानसिक बीमारी के साथ ही दर्द की दवाएं पिछले तीन दिन से खत्म हैं। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अल्ट्रासाउंड कराने को लंबी लाइन लग रही है, जिसके कारण मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक की ओपीडी हो रही है, जिसमें 400 से अधिक बुखार, खांसी, नजला के मरीज आ रहे हैं। मरीजों का कहना है कि खांसी और दर्द की दवाइयां नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को दो- दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। यदि मरीज को पीड़ा है तो उसे दो घंटे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खड़ा रहना होगा तो परेशानी तो होगी। एक ही मशीन के कारण अस्पताल में हर रोज सिर्फ 30 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी

ऊपरपारा से आईं नाजिया ने बताया कि वह पिछले कई दिन से खांसी से पीड़ित हैं। दो दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहीं हैं, मगर दवाई खत्म है, सिरप भी नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण परेशानी हो रही है।
वजीरगंज से आए सुधीर मिश्रा ने बताया कि पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराना था, लेकिन यहां तो भीड़ लगी थी। परेशान होकर प्राइवेट में जाकर कराना पड़ा है।

रमजानपुर से आए शेर अली ने बताया कि उन्होंने मानसिक रूप से अस्वस्थ्य भाई को जिला अस्पताल में दिखाया। यहां दवा उपलब्ध नहीं है। अब बाहर से दवा लेनी होगी।



कुछ दवाएं भले ही खत्म हो गईं होंगी, लेकिन वह जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगी। दवा आने में कभी-कभी दो से तीन दिन लग जाते हैं। अब गर्मी के हिसाब से दवाओं की आपूर्ति होनी है। जिस तरह के मरीज बढ़ रहे हैं वह सभी दवाएं कल तक आ जाएंगी। फिर किसी मरीज को परेशानी नहीं होगी। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed