फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no electricity in Singthara village for seven days, villagers created a ruckus

Budaun News: सिंगथरा गांव में सात दिन से बिजली नहीं, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity in Singthara village for seven days, villagers created a ruckus
सिंगथरा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
रहेडिया। सात दिन से फुंके पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों ने सुध नहीं ली। इससे गांव में अंधेरा है। ग्रामीणों को पानी की किल्लत है। ग्रामीण जनरेटर लगवाकर जरूरी काम कर रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर न बदलने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। सबसे ज्यादा परेशानी समारोह वाले परिवारों को है। दूसरे गांव से ट्रैक्टर चलित चक्की मंगाकर ग्रामीण गेहूं पिसवा रहे हैं।
विज्ञापन


बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिंगथरा में सात दिन से बिजली व्यवस्था ठप है। गांव में लगे चारों ट्रांसफार्मर फुंके हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी न तो ट्रांसफार्मर बदले गए और न ही कोई कर्मचारी गांव में देखने पहुंचा है। शनिवार को गांव के लोगों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर दोषी कर्मचारियों की जांच कराने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि सात दिन पहले एक के बाद एक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब एक हजार कनेक्शन धारकों के घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही। गांव की आबादी करीब चार हजार के करीब है। गांव की रहने वाली प्रेमवती ने बताया कि बेटे की शादी है और शनिवार को दावत होगी, लेकिन सात दिन से गांव में बिजली ही नहीं आई है। इस वजह से गेहूं नहीं पिस सका है। मजबूर होकर ट्रैक्टर वाली चक्की को बुलाया, तब कहीं जाकर गेहूं पिस सका है। गांव में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
फोन नहीं उठाते जेई व एसडीओ
बिजली उपकेंद्र दिसौलीगंज से सिंगथरा को बिजली आपूर्ति की जाती है। वहां तैनात जेई व एसडीओ ग्रामीणों के फोन तक नहीं उठाते। इससे समस्या और भी अधिक गंभीर बनी हुई है।


गांव वालों का दर्द
फोटो-16
विद्युत निगम की लापरवाही, ग्रामीणों पर भारी
विद्युत निगम की लापरवाही के चलते गांव के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पानी की सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। गर्मी में बच्चों से लेकर बड़े तक परेशान हैं। जनरेटर किराए पर लगाकर जरूरत का काम किया जा रहा है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-सुरेश, सिंगथरा

फोटो-15
गर्मी में घर में नहीं रह पा रहे
सात दिन से बिजली नहीं आ रही है। एक साथ सभी ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गर्मी में घर में नहीं रुक पा रहे हैं। बच्चे भी बाग में जाकर दोपहर बिताने को मजबूर हैं। बिजली निगम के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। - पिंटू, सिंगथरा

कोट,

ऐसी कोई शिकायत मेरे पास तक नहीं आई है। अगर सात दिन से ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं तो अभी मामले की जांच कराके दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

- नरेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम बिसौली

सिंगथरा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

सिंगथरा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

सिंगथरा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

सिंगथरा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

सिंगथरा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

सिंगथरा गांव में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed