फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is no bus service for Bisauli after 8 pm

Budaun News: रात आठ बजे के बाद बिसौली के लिए नहीं है बस सेवा

Fri, 22 Aug 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
There is no bus service for Bisauli after 8 pm
अजमत।
बदायूं। शहर से बिसौली को जाने वाले परिवहन निगम की बसे आठ बजे के बाद बंद हो जाती हैं। उसके बाद चंदौसी और बिसौली जाने वाले लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

शहर से शाम को आठ बजे के बाद बिसौली जाना है तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। टेंपो वाले दो सौ रुपये में बिसौली तक ले जाते हैं। रास्ते की सवारी सौ से 150 रुपये में भी बैठाते हैं। इसके अलावा दातागंज, कुंवरगांव, बिल्सी, कादरचौक आदि रूटों का भी यही हाल है। जिले के अधिकांश मार्ग ऐसे हैं, जिन पर डग्गामार वाहन ही सहारा हैं। देहात के लोगों को रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। क्षेत्र के करीब 30 किलोमीटर के दायरे में स्थित आंवला रोड, दातागंज, बिल्सी, ककराला, कादरचौक मार्ग पर रोडवेज बस नाम मात्र की ही संचालित की जा रही हैं। बिसौली रूट के अलावा सभी मार्गों पर 30 रुपये किराये की जगह दो सौ रुपये देने होते हैं।
विज्ञापन



बोले यात्री
फोटो-13
बरेली से लौटने में देर हो गई। आठ बजे अंतिम बस जाती है, वह निकल गई। अब तो डग्गामार वाहन का ही सहारा है। टेंपो चालक मनमाने रुपये वसूल करते हैं। वजीरगंज तक बस का किराया 30 रुपये है, लेकिन टेंपो चालक दो रुपये मांग रहे हैं।- रामपाल, वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-12
- आठ बजे के बाद बस न मिलने से हर रोज परेशानी होती है। इस रूट की आखिरी बस आठ बजे की है। लोगों को टेंपो से सफर करना पड़ता है।यहां से बिसौली जाना है, अब टेंपो वाला चार सौ रुपये मांग रहा है। जबकि बस का किराया 90 रुपये है। - अजमत, बिसौली



कोट,

- आठ बजे दिल्ली के लिए बस है। वह बिसौली चंदौसी, संभाल होकर दिल्ली जाती है। इस बस का भी लोड फैक्टर सही नहीं है। आठ बजे के बाद बिसौली या चंदौसी के लिए यात्री न मिलने से बस कर संचालन नहीं किया जा रहा है। - राजेश पाठक, एआरएम

अजमत।

अजमत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed