फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There is intermittent traffic jam from Lalpul to Collectorate throughout the day

Budaun News: लालपुल से कलक्ट्रेट तक दिन भर रुक-रुक कर लगता है जाम

Thu, 14 Aug 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There is intermittent traffic jam from Lalpul to Collectorate throughout the day
अंकुर मदान, व्यापारी
बदायूं। जाम से शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है। नवादा से नई सराय मोड़, लालपुल से कलक्ट्रेट तक दिन भर रुक-रुक कर जाम लग रहा है। यातायात पुलिस भी यहां दिखाई नहीं देती। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा व टेंपो बाजार में बे-रोकटोक घुस रहे हैं, जिससे बाजार में जाम लगाने से व्यापारी परेशान हो रहे हैं। उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


दो साल से अतिक्रमण हटाने के लिए न तो नगर पालिका ने प्रयास किए हैं और न ही जिला प्रशासन ने। ऐसे में अतिक्रमणकारी सड़कों पर कब्जा किए हैं। बाजार में ई-रिक्शा व टेंपो चलाए जा रहे हैं। इनसे शहर में जाम लग रहा है। घंटों जाम से लोग परेशान हैं। व्यापार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। टेंपो चालक अवैध स्टैंड से यात्रियों को बैठा रहे हैं। इसमें आंबेडकर पार्क, पुलिस लाइन चौराहा, व नवादा पर जाम की हालत बन रही है। यातायात पुलिस का बाजार में जाने वाले वाहनों पर लगाम नहीं है जिससे दिन भर टेंपो ई-रिक्शा बाजार की ओर रुख करते रहते हैं। बाजार में व्यापारी भी परेशान हो रहे हैं। उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। व्यापारियों ने ई-रिक्शा व टेंपो से लोगों को बाजार तक न जाने देने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


क्या बोले व्यापारी

जाम से दुकान पर नहीं आ पाते ग्राहक
दिन भर ई-रिक्शा जाम लगाते हैं। जोगीपुरा में जाम से परेशान होकर लोग बाजार की ओर ही आ रहे हैं। ऐसे में व्यापार पर असर पड़ रहा है। ई-रिक्शा और टेंपो को बाजार में नहीं आने दिया जाना चाहिए। -जेपी सागर, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटे तब मिले जाम से निजात

दुकानों के आगे अतिक्रमण है। ठेले खोमचे वाले भी बाजार में बिना परमिशन के ही दुकानों के आगे लगा लेते हैं। यही वजह है कि वाहनों को निकलने को जगह ही नहीं मिलती और जाम लग जाता है। अतिक्रमण के लिए अभियान चलाया जाए, तभी बाजार का जाम रुक सकता है। - अंकुर मदान, व्यापारी



कोट,
- सावन महीने में पुलिस कर्मियों को कांवड़ ड्यूटी पर लगा दिया गया था। इसी वजह से टेंपो ई-रिक्शा चेक नहीं हो सके हैं। अब लगातार इनको चेक कराया जाएगा। बाजार में जाने पर इनको पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। - अजय पाल सिंह,यातायात निरीक्षक

अंकुर मदान, व्यापारी

अंकुर मदान, व्यापारी

अंकुर मदान, व्यापारी

अंकुर मदान, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed