फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   There are no buses on local routes after 5:30 pm, passengers are upset

शाम 5:30 बजे के बाद लोकल मार्गों पर बसें नहीं, यात्री परेशान

Sun, 23 Feb 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
There are no buses on local routes after 5:30 pm, passengers are upset
नवादा चौराहे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : samba news
बदायूं। जिले में शाम 5:30 बजे के बाद लोकल मार्ग बिसौली, बिल्सी, दातागंज आदि के लिए बसें नहीं हैं। इससे यहां जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। मजबूरी में उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले से 30 रोडवेज बसें महाकुंभ में चली गईं हैं। ऐसे में जिले के लोग डग्गामार वाहन से ही जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। नवादा चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे बिसौली निवासी रामप्रकाश ने बताया कि एक घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहे हैं। टेंपो चालक सौ रुपये सवारी मांग रहे हैं, जबकि बस का किराया मात्र 52 रुपये ही है।
विज्ञापन

इसके बाद भी टेंपो को सात से आठ सवारी मिले तब जाएगा। घारमपुर के रहने वाले वीरपाल ने बताया कि रोडवेज बसों की कमी के चलते डग्गामार वाहनों से आना जाना हो रहा है। ओरछी से दूने समय में टेंपो ने बदायूं पहुंचाया। अब वापस जाने के लिए बस नहीं है। बताया जा रहा है कि रात आठ बजे के बाद तो डग्गामार ही सहारा रह जाता है। अब टेंपो से ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लोकल रूट बिसौली, वजीरगंज, कुंवरगांव, दातागंज, उसावां, उसहैत, ककराला, अलापुर कादरचौक आदि स्थानों के लिए रोडवेज की बसें नहीं मिल पा रहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों से ही सफर करना पड़ रहा है।






महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी तक बसें लौट आएंगी। दो दिन के बाद लोकल रूट पर रात नौ बजे तक किसी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसी को कोई समस्या है तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं। - अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed