फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft report filed after 15 days in case of theft of 150 grams of gold

Budaun News: 150 ग्राम सोना चोरी के मामले में 15 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Dec 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Theft report filed after 15 days in case of theft of 150 grams of gold
बदायूं। उघैती कस्बे में सराफ की दुकान से 150 ग्राम सोना चोरी के मामले में पुलिस ने 15 दिन के बाद चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब तक पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


कस्बे में सर्राफा कारोबारी शिवकांत शर्मा की दुकान पर 23 नवंबर को लगभग डेढ़ बजे चोरी की घटना हुई थी। ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने सोने की कान की बालियां और अन्य जेवर दिखाने के बहाने दुकान पर समय बिताया। उसने काउंटर पर अखबार फैलाकर मौके का फायदा उठाया और काउंटर की रैक से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर अपनी जैकेट में रखकर भाग गया। ले जाए गए आभूषणों की कीमत लगभग 19 लाख रुपये है। घटना के दौरान दुकान में लगे सीसी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी ने चोरी की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके चोर की तलाश की जा रही है। सीसी कैमरे भी देखे जा रहे हैं ताकि चोर की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed