फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft from a retired soldier's closed house, farmer's head broken when he tried to stop him

Budaun News: रिटायर फौजी के बंद घर से चोरी, टोकने पर किसान का सिर फोड़ा

Fri, 01 Aug 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Theft from a retired soldier's closed house, farmer's head broken when he tried to stop him
चोरों की मारपीट में घायल राजेंद्र। संवाद
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया में बुधवार रात चोरों ने नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिक के बंद घर को खंगाल लिया। घर के सामने बाइक खड़ी देख एक किसान ने चोरों को टोक दिया। इसलिए चोरों ने भागते समय लोहे की सरिया से हमला कर किसान का सिर फोड़ दिया। बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त सैनिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव जिरौलिया निवासी सेवानिवृत्त सैनिक विवेक शर्मा का एक मकान बरेली में है। बुधवार को वह बरेली स्थित मकान में गए थे। गांव के मकान पर बाहर से ताला लगा है। देर रात तीन चोर मकान का ताला कटर से काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने घर से सोने के कुंडल, पाजेब, बर्तन, घरेलू सामान समेत हजारों की चोरी कर ली।
विज्ञापन

इसी बीच पड़ोस के रहने वाले राजेंद्र राजपूत खेत पर धान की सिंचाई करके घर लौट रहे थे। उन्होंने विवेक शर्मा के घर के बाहर बाइक खड़ी देखी। इससे उन्हें विवेक के घर के अंदर किसी के होने का शक हुआ। उन्होंने गेट का दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाई। इसी बीच घर से तीन चोर भागे। एक चोर ने उनके सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार किया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। चोर बाइक लेकर मौके से भाग गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देकर पुलिसकर्मी आ गए। पुलिस ने चोरों को तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह विवेक शर्मा घर लौटे तो तहरीर दी है। उझानी कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

चोरों की मारपीट में घायल राजेंद्र। संवाद

चोरों की मारपीट में घायल राजेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed