फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft exposed... Cash and a box of liquor recovered from two youths.

Budaun News: चोरी का खुलासा... दो युवकों के पास से नकदी व एक पेटी शराब बरामद

Sun, 05 Oct 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Theft exposed... Cash and a box of liquor recovered from two youths.
उझानी। सात दिन पहले शराब की कंपोजिट दुकान से चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरामदगी की कार्रवाई पूरी कर चोरों के साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कछला रोड बाजार में दिव्या माहेश्वरी की शराब की दुकान में चोरी की घटना 27 सितंबर की रात हुई थी। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। घटना में तीन चोर शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो युवकों को दबोचा गया। उनके पास शराब की एक पेटी और 6150 रुपये मिले। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम नझियाई मोहल्ला निवासी टिंकू उर्फ भूपतिया और श्रीपाल बताया। घटना में मोहल्ले का ही गुड्डू भी शामिल रहा, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। बरामदगी की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने श्रीपाल और टिंकू को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट दुकान के सेल्समैन अमित कुमार ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

------------------

टिंकू पर छह तो श्रीपाल पर दर्ज है 12 मुकदमे
- शराब की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने पर वाले श्रीपाल और टिंकू का आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है। श्रीपाल पर दर्ज 12 केस में चोरी, अवैध शराब, तमंचे बरामदगी के मामले शामिल हैं। टिंकू ने भी पूर्व में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जुआ और आर्म्स एक्ट के अलावा चोरी के उस पर तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed