{"_id":"5d5d42788ebc3e6c9d5670db","slug":"theft-badaun-news-bly373091591","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में दूसरे दिन भी एक और घर से नकदी समेत जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में दूसरे दिन भी एक और घर से नकदी समेत जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पिछले कुछ दिनों से सक्रिय चोरों ने मंगलवार रात नझियाई मोहल्ले में दस्तक दे डाली। चोर निर्माणाधीन मकान में घुसकर संदूक को खंगालकर निकल गए। संदूक में नकदी समेत जेवरात रखे थे। मकान मालिक ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी है।
नझियाई मोहल्ले की अंसारी कॉलोनी निवासी जाबिर ने पिछले महीनों मकान का निर्माण शुरू कराया था। दो कमरे तैयार हो जाने पर वह परिवार समेत उसी में रहने लग गया, जबकि बरामदे का अभी लिंटर भी नहीं खुल पाया है। मंगलवार रात में घर में चोरों ने कमरे के अंदर रखा संदूक खंगाल लिया। संदूक में करीब 10 हजार रुपया नकद, सोने के कुंडल, पाजेब समेत जरूरी सामान रखा था। चोरों ने संदूक को खंगाल लिया। सुबह में जाग होने पर मकान मालिक और उसकी पत्नी ने संदूक खुला देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। खबर लगते ही मौके पर मोहल्ले के लोगों का जमघट लग गया। जाबिर ने सुबह में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बता दें कि सोमवार रात को चोरों ने बहादुरगंज मोहल्ला निवासी बच्चू और बाबू समेत धौरेरा निवासी लालमन के घरों से करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया था। पुलिस अभी तक चोरी की किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
महिलाओं से लूट में रिपोर्ट दर्ज
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज में मंगलवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मार्निंग वॉक पर निकली महिला शांति देवी पत्नी नरायन शर्मा, चंचल पत्नी पुष्कर, मंतोष पत्नी सुनील और राजकुमारी पत्नी रघुवीर के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने चंचल के पति की तहरीर पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही शक के आधार पर एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।