फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft away money from home

उघैती के रायपुर में सरेशाम दंपति से लूटपाट

Mon, 01 Feb 2016 10:31 PM IST
उघैती/रुदायन।
उघैती/रुदायन। Updated Mon, 01 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
theft away money from home
उघैती थाना क्षेत्र के गांव गंदरौली निवासी पवन हिमाचल प्रदेश के वर्दी जिले में रहकर नौकरी करता है। दो दिन पहले ही वहां से वह बिसौली के दबतोरी स्थित अपनी ससुराल आया था। सोमवार को पवन अपनी पत्नी रूबी के साथ अपने गांव जा रहा था। दंपति करनपुर के पास बस से उतरने के बाद पैदल गांव जा रहे थे। रास्ते में रायपुर चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने पवन से 30 हजार नगदी, उसकी पत्नी से सोने के कुंडल और चांदी की हसली लूट ली। दोनों को पीटा भी। शोर-शराबा होने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। इस दौरान एक बदमाश की जैकेट मौके पर छूट गई। खबर मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जैकेट को अपने कब्जे में ले लिया है। इसमें तीन कारतूस और दो मोबाइल मिले हैं। बता दें कि इसी इलाके में रविवार शाम बदमाशों ने खंडुआ निवासी प्रमोद से बाइक और हजारों रुपये की नगदी लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed