फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft at bank's customer service center solved; accused arrested along with a firearm

Budaun News: बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में हुई चोरी का खुलासा, तमंचा समेत आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Theft at bank's customer service center solved; accused arrested along with a firearm
उझानी। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में पिछले साल हुई 3.56 लाख रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से होने का दावा किया है। पुलिस को उसके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे में एक जिम के पास मंगलवार की सुबह में संदिग्ध हालात में घूमते समय दरोगा प्रवीण चौहान के हत्थे चढ़ा इसरार पुत्र लड़ैते मोहल्ला अयोध्यागंज का निवासी है। वह चोरी की घटनाओं में पहले भी लिप्त रहा है। पुलिस के मुताबिक, इसरार के पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया था कि पिछले साल 14 फरवरी को उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के घंटाघर बाजार स्थित सेवा केंद्र में चोरी की थी।
विज्ञापन

घटना को उसने अकेले की अंजाम दिया, लेकिन वह उस दौरान सेवा केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसके पास से चोरी की रकम बरामद नहीं हुई है। आरोपी इसरार ने पुलिस को यह भी बताया कि वह पूर्व के केस में पैरवी को लेकर पूरी रकम खर्च कर चुका था। गिरफ्तारी की अभिलेखीय कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने इसरार का मेडिकल कराके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि इसरार पर दातागंज, सिविल लाइंस, शहर कोतवाली और अलापुर थाने में आपराधिक केस दर्ज है। उसके खिलाफ वारंट भी जारी हो चुका था, लेकिन कई दिनों से उसकी तलाश जारी थी।



सेवा केंद्र संचालक बोले- पुलिस ने दोपहर में मांगी थी फुटेज
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बाजारकलां मोहल्ला निवासी मनोज गोयल ने बताया कि घटना तड़के करीब चार- पांच बजे के बीच हुई थी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने उनसे घटना से जुड़े फुटेज मांगे थे, जिन्हें पुलिस कर्मियों को उपलब्ध करा दिया गया है। संचालक ने खुलासा के लिए कई बार पुलिस के आला अधिकारियों से भी गुहार लगाई थी। घटना के अगले महीना ही तत्कालीन विवेचक ने इसी हुलिया के दातागंज क्षेत्र के निवासी युवक पर शक जताया था, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed